Spread the love

उत्तराखंड : गैरसैंण विधानसभा परिसर में स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में ग्राम्य विकास विभाग और राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्थानीय स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने पहाड़ी उत्पादों और पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल लगाए हैं।

 SHABD,Dehradun, March 11,

उत्तराखंड : गैरसैंण विधानसभा परिसर में स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल 

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में ग्राम्य विकास विभाग और राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्थानीय स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने पहाड़ी उत्पादों और पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल लगाए हैं। विधानसभा सत्र में पहुंचे विधायक, अधिकारी व अन्य लोग इन स्टॉलों पर परंपरागत पहाड़ी व्यंजनों का आनंद ले रहे हैं। स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल पर काली दाल, राजमा, चावल, मंडवे का आटा और झंगोरा समेत स्थानीय उत्पादों की बिक्री भी की जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का कहना है कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं का यह प्रयास सराहनीय है और  भविष्य में इसका और विस्तार किया जाएगा।

बाइट- ऋतु खंडूड़ी, विधानसभा अध्यक्ष, उत्तराखंड  


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *