उत्तराखंड : पिथौरागढ़ में होगा हिमालयन कल्चरल कार्निवाल
इसे लेकर जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई।
SHABD,Dehradun, March 11,
उत्तराखंड : लोहाघाट में लेगेसी वेस्ट निस्तारण अभियान
उत्तराखंड के चम्पावत जिले की लोहाघाट नगर पालिका वर्षों से जमा लेगेसी वेस्ट यानी पुराने कूड़े के ढेर का ट्रोमल मशीन से निस्तारण कर रही है। पालिका प्रशासन मशीन के जरिए कचरे को जैविक, अजैविक समेत विभिन्न श्रेणियों में अलग कर वैज्ञानिक पद्धति से उसका प्रबंधन कर रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया कि सरकार ने प्रदेशभर में कूड़े के निस्तारण के लिए वित्तीय स्वीकृति दी है। इसके तहत लोहाघाट नगर के साढ़े चार हेक्टेयर पर फैले कूड़े को ट्रोमल मशीन के जरिए तीन चक्रों में वैज्ञानिक पद्यति से निस्तारित किया जा रहा है।
बाइट- गोविंद वर्मा, अध्यक्ष, नगर पालिका, लोहाघाट
