उत्तरकाशी जनपद में गर्मी की शुरुआत के साथ ही पहाड़ों पर बुरांश खिलने लगे हैं।
SHABD,Dehradun, March 9,
उत्तराखंड: उत्तरकाशी में खिले बुरांश के फूल
उत्तरकाशी जनपद में गर्मी की शुरुआत के साथ ही पहाड़ों पर बुरांश खिलने लगे हैं। चारधाम यात्रा से पहले जिले के भटवाड़ी, डुंडा और चिन्यालीसौड़ विकासखंडों में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बुरांश के फूलों से जूस तैयार कर रही हैं। चारधाम यात्रा मार्ग पर गंगोत्री धाम जाने वाले रास्ते में मैगी प्वाइंट, हीना, डुंडा बाजार समेत अन्य प्रमुख बाजारों में इन उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जा रही है। इससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को शुद्ध बुरांश का जूस उपलब्ध हो रहा है, वहीं स्थानीय महिलाओं के लिए यह आय का अच्छा जरिया भी बन गया है। इसके साथ ही लोकल फॉर वोकल की पहल के तहत स्थानीय उत्पादों को भी अच्छा बाजार मिल रहा है। बुरांश का जूस प्राकृतिक होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक माना जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह बीपी, शुगर और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं में भी फायदेमंद माना जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि मौसम बदलते ही ऊंचाई वाले इलाकों में बुरांश के फूल खिलने लगते हैं। यह स्थानीय युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार का अच्छा माध्यम बन रहा है। चारधाम यात्रा के दौरान पर्यटक बुरांश के जूस को खास तौर पर पसंद करते हैं, जिसे स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है।
बाइट1- कमल प्रसाद, जिला समन्वयक, ग्राम्य विकास विभाग
बाइट2- मैगी, ग्रामीण
