सीपीआईएम के पोलिट ब्यूरो सदस्य कामरेड बीजू कृष्णन ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को श्रृद्धा सुमन अर्पित कर जत्थे की शुरुआत की ।
देहरादून 8 मार्च 026,
अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) उत्तराखण्ड राज्य कमेटी के तत्वाधान में आज एक सप्ताह के लिए जनविरोधी तथा देशविरोधी नीतियों को लेकर यहाँ राजधानी देहरादून के गांधी पार्क से राज्यस्तरीय जत्थे का उदघाटन कार्यक्रम के अवसर पर जनसभा के बाद रैली जो राजपुर रोड़, घण्टाघर ,दर्शन लाल चौक ,तहसील चौक से होते हुये बिल्डिंग से कचहरी पहुंचीं जहाँ उत्तराखण्ड के शहीदों को श्रृद्धा सुमन अर्पित किया ।
गाँधी पार्क में सभा को सम्बोधित करते हुऐ कामरेड बीजू कृष्णनन ने कहा
आज ईरान पर अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की विश्व भर में निन्दा की जा रही है उन्होंने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इजराइल के प्रधानमंत्री नेतान्याहू खुलकर विश्व के कायदे कानूनों को घत्ता बता रहे हैं
उन्होंने ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया इजराइल यात्रा तथा युद्ध के दौरान मोदी सरकार के रुख पर कडे़ सवाल उठाते हुये अमेरिका द्वारा ईरान पर सैन्य हमले की कड़े शब्दों में निन्दा की है ।

वक्ताओं ने कहा है कि विश्व स्तर पर इस सन्दर्भ में कूटनीतिक समाधान के लिए प्रयास करते हुऐ अमेरिका को अलग थलग किया जाना चाहिऐ
इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के रवैये पर सवाल उठाये तथा इस हमले को लेकर सख्त नाराजगी जताई है। इस अवसर पर अमेरिकी दादागिरी को “अंतरराष्ट्रीय कानून और ईरान की संप्रभुता का खुला उल्लंघन” बताया है तथा कहा है कि यह हमला ईरान के साथ चल रही कूटनीतिक वार्ता को नजरअंदाज कर किया गया, वक्ताओं ने अमेरिका को “युद्ध प्रिय बदमाश” करार देते हुए आरोप लगाया है कि वह सम्प्रभु राष्ट्रों पर हमला कर अन्तरराष्ट्रीय मानदण्डों को कमजोर कर रहा है।उन्होंने बीजेपी सरकार की तमाम जनविरोधी नीतियों की आलोचना की है ।
पार्टी केन्द्रीय कमेटी सदस्य कामरेड राजेन्द्र नेगी ने सरकार की जनविरोधी ,मजदूर विरोधी,किसान विरोधी नीतियों की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुऐ कहा उनकी पार्टी तमाम जन मुद्दों को लेकर संघर्ष तेज करेगी ।
पार्टी राज्य सचिव राजेन्द्र पुरोहित ने कहा जब से राज्य में भाजपा की डबल इन्जन सरकार सत्ता में आई तबसे निरन्तर आमजन परेशान हैं ।राज्य में आज बेरोजगारी, पलायन चरम पर है तथा आज भ्रष्टाचार का चारों तरफ बोलबाला है ।
जनवादी महिला समिति की प्रदेश उपाध्यक्ष इन्दु नौडियाल ने अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुये राज्य में महिलाओं पर बढते अपराध पर चिंता व्यक्त करते हुऐ महिला ओं के प्रति सभी प्रकार की हिंसाओं के खिलाफ संघर्ष का आह्वान किया ,सीआईटीयू जिलामहामन्त्री लेखराज ने मजदूर विरोधी चार श्रमकोडों को वापस लेने की मांग की । अन्य वक्ताओं अनन्त आकाश सचिव सीपीएम, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनमोहन कण्डवाल , उत्तराखण्ड आन्दोलन संयुक्त परिषद के संरक्षक नवनीत गुसांई, माला गुरूंग ,भूपालसिंह रावत ,नितिन मलेठा,एस एस नेगी शिवा दुबे , भगवन्त पयाल ,नुरैशा ,सीमा, अंजली ,शैलेन्द्र परमार, कनिका,कलावती चन्दोला ,हिमान्शु चौहान ,
पयाल, सुरेन्द्र सिंह सजवाण , गंगाधर नौटियाल ,अभिषेक भण्डारी , रविन्द्र नौडियाल, अय्याज खान, लक्ष्मी नारायण, मोहन सिंह गुस्साई, छविलाल, धर्मेन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, कूर्मित सिंह, लोकेश देवी,नितिन बौंठियाल ,मोनिका, सुनीता चौहान गगन गर्म ,विप्लव अनन्त, शम्भू प्रसाद ममगाई ,किशन गुनियाल,सुधा देवली, बिन्दाल मिश्रा,अमर बहादुर शाही,राजेन्द्र शर्मा, अर्जुन रावत,शबनम ,विनोद खण्डूरी,रामसिंह भण्डारी, दीपक शर्मा, प्रेंमा गढि़या, बचन सिंह राणा, सुरेन्द्र सिंह राणा, जितेंद्र बिजलवान, नरेन्द्र सिंह,सुनीता रावत,रजनी गुलेरिया,लक्ष्मी पन्त , आदि बड़ी संख्या पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे ।कार्यक्रम का संचालन जिलामंत्री कामरेड शिवप्रसाद देवली ने किया तथा समापन कामरेड कमरूद्दीन ने किया ।इस अवसर पर विभिन्न समस्याओं पर तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन जिलाधिकारी ,मुख्य सचिव एवं राज्यपाल जी को दिया गया जिसमें अन्तरराष्ट्रीय महिला के अवसर पर महिला हिंसा के सवाल पर,स्कीम वर्कर आशा, आंगनबाड़ी तथा भोजमाताओं के मांग पत्र, एलिबेटेड रोड निरस्त करने तथा बस्तियों को मालिकाना हक देने ,सरकार द्वारा जारी एसओपी वापस लेने जैसे विभिनन मुद्दों पर ज्ञापन दिया गया ।
