Spread the love

उत्तराखंड : रामनगर वन प्रभाग के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी है

उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के रामनगर वन प्रभाग के हाथ बड़ी सफलता लगी है । देर रात फ़तेहपुर रेंज में बाघ का सफल रेस्क्यू हुआ।

 SHABD,Dehradun, March 4,

उत्तराखंड : रामनगर वन प्रभाग के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी है

उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के रामनगर वन प्रभाग के हाथ बड़ी सफलता लगी है । देर रात फ़तेहपुर रेंज में बाघ का सफल रेस्क्यू हुआ। ये रामनगर के ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। फ़तेहपुर रेंज में पिछले कुछ समय से बाघ का आतंक बना हुआ था। यह बाघ दो महिलाओं को निवाला बना चुका था, जिसके बाद से वन विभाग पर काफ़ी दबाव था। वन विभाग की टीम ने काफ़ी मशक्कत के बाद देर रात इस बाघ को ट्रैंक्विलाइज़ कर पकड़ लिया। पकड़े गए बाघ के दांतों, पंजों, और उम्र का मिलान किया जा रहा है। विभाग के पास मौजूद पिछले हमलों के फ़ुटेज और साक्ष्यों से यह पुष्टि की जा रही है कि क्या यह वही ‘आदमखोर’ बाघ है जिसने महिलाओं पर हमला किया था। गौरतलब है कि रामनगर वन प्रभाग की टीम पिछले 6 दिन से फ़तेहपुर रेंज में बाघ को रेस्क्यू करने का प्रयास कर रही थी। हलांकि वन विभाग अभी भी ग्रामीणों से जंगल में जाने से बचने की अपील कर रहा है।

https://youtu.be/oJDEEBNliyI

बाइट – ध्रुव मर्तोलिया, प्रभागीय वन अधिकारी 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *