Spread the love

युवा संगम (छठा चरण) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 2 मार्च, 2026 से शुरु

PIB Delhi

शिक्षा मंत्रालय ने “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के अंतर्गत राष्ट्रव्यापी युवा विनिमय कार्यक्रम का नेतृत्व करने के लिए देश भर के 22 उच्च शिक्षा संस्थानों के युवाओं को आमंत्रित किया है।

शिक्षा मंत्रालय ने आज एक भारत श्रेष्ठ भारत (ईबीएसबी) पहल के तहत युवा संगम –चरण छः  के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल का शुभारंभ किया।

युवा संगम” भारत सरकार के उच्च शिक्षा विभाग का एक प्रमुख युवा विनिमय कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के युवाओं के बीच भावनात्मक संबंधों को मजबूत बनाना और आपसी समझ को बढ़ावा देना है। यह पहल युग्मित राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के बीच सुनियोजित अनुभव यात्राओं के माध्यम से “विविधता में एकता” की भावना को बढ़ावा देती है।

18-30 वर्ष की आयु वर्ग के इच्छुक युवा, जिनमें उच्च शिक्षा संस्थानों के छात्र, एनएसएस/एनवाईकेएस स्वयंसेवक और युवा पेशेवर शामिल हैं, आधिकारिक पोर्टल https://ebsb.aicte-india.org और https://ekbharat.gov.in के माध्यम से आवेदन करने के पात्र हैं।

पिछले युवा संगम चरण-पाँच  में उल्लेखनीय भागीदारी देखी गई, जिसमें देश भर से 46,000 से अधिक पंजीकरण प्राप्त हुए। इसके शुभारंभ के बाद से, 6,000 से अधिक युवाओं और समन्वयकों ने युवा संगम के विभिन्न चरणों (2022 में आयोजित पायलट चरण सहित) जिनका आयोजन देश भर के प्रमुख उच्च शिक्षा संस्थानों द्वारा किया गया, में गहन भ्रमण में भाग लिया है । यह अनुभवात्मक शिक्षा और राष्ट्रीय एकता के प्रति बढ़ते उत्साह को दर्शाता है।

युवा संगम के छठे चरण में, देश भर में 22 उच्च शिक्षा संस्थानों को नोडल संस्थानों के रूप में चिन्हित किया गया है। चयनित प्रतिभागी अपने संबंधित राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पांच से सात दिनों की शैक्षिक और सांस्कृतिक यात्राएं (यात्रा के दिनों को छोड़कर) करेंगे।

यह कार्यक्रम पांच मुख्य विषय स्तंभों – 5 पी – पर्यटन (पर्यटन), परंपरा (परंपराएं और संस्कृति), प्रगति (विकास और शासन), पारस्परिक संपर्क (लोगों का आपस में जुड़ाव) और प्रौद्योगिकी और नवाचार (प्रौद्योगिकी और नवाचार) के इर्द-गिर्द संरचित है।

इन स्तंभों के माध्यम से, प्रतिभागी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के उद्देश्यों के अनुरूप सांस्कृतिक विरासत, विकास पहलों, तकनीकी प्रगति, स्थानीय समुदायों और शैक्षणिक संस्थानों से प्रत्यक्ष रूप से परिचित होते हैं। युवा संगम को सहभागी मंत्रालयों/विभागों/एजेंसियों, राज्य सरकारों और नोडल उच्च शिक्षा संस्थानों के सहयोग से “संपूर्ण सरकारी” दृष्टिकोण के तहत कार्यान्वित किया जाता है।

युवा संगम के छठे चरण के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और उच्च शिक्षा संस्थानों का संयोजन

क्र.सं.राज्य/केंद्र शासित प्रदेश (प्रेषक)संस्था का नामयुग्मित राज्य / यूटी (रिसीवर)संस्थान का नाम
1आंध्र प्रदेशआईआईटी तिरुपतिमहाराष्ट्रआईआईएसईआर पुणे
2दिल्लीआईआईटी दिल्लीछत्तीसगढआईआईटी भिलाई
3कर्नाटकआईआईटी धारवाड़राजस्थानएमएनआईटी जयपुर
4पंजाबआईआईटी रोपड़बिहारआईआईटी पटना
5जम्मू और कश्मीर और लद्दाखआईआईएम जम्मूकेरल और लक्षद्वीपआईआईएम कोझिकोड
6मेघालयआईआईएम शिलांगतेलंगानाएनआईटी वारंगल
7मध्य प्रदेशआईआईटी इंदौरझारखंडआईआईटी धनबाद
8हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश का केंद्रीय विश्वविद्यालयपुदुचेरीएनआईटी पुडुचेरी
9अरुणाचल प्रदेशनेरिस्टउत्तर Pradeshआईआईएम लखनऊ
10हरियाणाएनआईटी कुरुक्षेत्रत्रिपुराएनआईटी अगरतला
11गुजरात, डीएनएच और डीडीआईआईएम अहमदाबादओडिशाएनआईटी  राउरकेला

***


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *