Spread the love

उत्तराखंड: जिला प्रशासन ने नारी निकेतन की महिलाओं को सिटी पार्क में भ्रमण कराया

जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रोबेशन कार्यालय द्वारा राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केन्द्र नारी निकेतन की संवासनियों को शहर के सिटी पार्क में भ्रमण कराया गया है।

 SHABD,Dehradun, February 27,

उत्तराखंड: जिला प्रशासन नेनारी निकेतन की महिलाओं को सिटी पार्क में भ्रमण कराया

जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रोबेशन कार्यालय द्वारा राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केन्द्र नारी निकेतन की संवासनियों को शहर के सिटी पार्क में भ्रमण कराया गया है। जिला प्रशासन की इस संवेदनशील एवं मानवीय पहल का उद्देश्य नारी निकेतन में निवासरत महिलाओं को सकारात्मक, खुला एवं प्राकृतिक वातावरण प्रदान करना तथा उनके मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना रहा। भ्रमण के दौरान संवासनियों ने पार्क के प्राकृतिक सौंदर्य, हरियाली, स्वच्छ वातावरण तथा खुले आसमान के नीचे समय व्यतीत करते हुए अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की है। जंहा संवासनियों को सिटी पार्क में ही दिन का भोजन कराया गया। लंबे समय बाद बाहरी वातावरण से जुड़ाव मिलने पर उनके चेहरों पर संतोष एवं आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से झलक रहा था।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *