Spread the love

उत्तराखंड: टिहरी की मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की बैठक ली

टिहरी की मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की प्रबंधन समिति की बैठक ली।

 SHABD,Dehradun, February 19,

उत्तराखंड: टिहरी की मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की बैठक ली

टिहरी की मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की प्रबंधन समिति की बैठक ली। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय से वित्तपोषित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र बौराड़ी में स्थिापित किया गया है। केंद्र का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायता उपकरण एवं कृत्रिम अंग उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाना, दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करना, शैक्षिक सेवाएं व व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करना है। नई टिहरी स्थित विकास भवन में आयोजित बैठक में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के नोडल अधिकारी सुशील बहुगुणा ने पीपीटी के माध्यम से मार्च-2025 से फरवरी-2026 तक की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट में बताया गया कि इस अवधि में कुल 8 हजार 990 यूडीआईडी कार्ड बनाए गए। इसके साथ ही 6 हजार 827 पेंशन प्राप्त दिव्यांगजनों का चिह्नीकरण किया गया और  9 हजार 502 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, व्हीलचेयर, कान की मशीन, छड़ी आदि सहायक उपकरण वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त 8 हजार 997 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने बाल विकास विभाग को जिले में कुल दिव्यांगजनों की रिपोर्ट तैयार करने, शिक्षा विभाग को दिव्यांगजनों की शैक्षिक स्थिति प्रस्तुत करने और एलडीएम को बैंक ऋण से संबंधित लंबित प्रकरणों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *