Spread the love

मुख्य सचिव ने की नशा मुक्ति से जुड़े प्रयासों की समीक्षा

राज्य में नशे के खिलाफ कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में नार्को समन्वय केंद्र की 10वीं राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 SHABD,Dehradun, February 19,

19 फरवरी 2026, देहरादून:

राज्य में नशे के खिलाफ कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में नार्को समन्वय केंद्र की 10वीं राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एन॰डी॰पी॰एस एक्ट के तहत दर्ज मामलों की स्थिति और नशा मुक्ति से जुड़े प्रयासों की समीक्षा की गई। 

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि मादक औषधि एवं मनोरोगी पदार्थ अधिनियम से जुड़े मामलों में विवेचना और पैरवी प्रभावी ढंग से की जाए, ताकि नशे के कारोबार में शामिल लोगों को कड़ी सजा मिल सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लंबित 546 मामलों में दो माह के भीतर चार्जशीट दाखिल कर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने पौड़ी की जिलाधिकारी को कोटद्वार में नशा मुक्ति केंद्र के लिए उपयुक्त भवन चिन्हित कर उसका संचालन शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही राज्य के सभी जिलों के अस्पतालों में 5 से 10 बेड नशा मुक्ति केंद्र के लिए आरक्षित करने को कहा, ताकि नशे से प्रभावित लोगों को उपचार की सुविधा मिल सके।

बैठक में स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, एंटी ड्रग क्लब सक्रिय करने, पुनर्वास योजना बनाने और ड्रग डिटेक्शन किट के व्यापक उपयोग के निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस व एसटीएफ की कार्रवाई की जानकारी भी प्रस्तुत की गई। 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *