सखी वन धन केन्द्र के माध्यम से बोक्सा जनजाति से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। यहां महिलाएं गांव में उत्पादित साबुत मसालों का क्रय, सफाई, पिसाई और पैकिंग कर उन्हें बाजार में उपलब्ध कराएंगी।
SHABD,Dehradun, February 10,
10 फरवरी 2026, देहरादून:
देहरादून ज़िले के सहसपुर ब्लॉक के नया गांव पेलियों, ग्राम पंचायत भूडी चकमनसा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सखी वन धन केन्द्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। सखी वन धन केन्द्र के माध्यम से बोकसा जनजाति से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस केन्द्र से कुल 55 महिलाएं जुड़ी हैं, जो राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की सदस्य हैं। यहां महिलाएं गांव में उत्पादित साबुत मसालों का क्रय, सफाई, पिसाई और पैकिंग कर उन्हें बाजार में उपलब्ध कराएंगी।
इस पहल से महिलाओं की आय बढ़ने के साथ ही गांव की आर्थिक स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है। साथ ही किसानों को भी अपने उत्पाद बेचने का बेहतर अवसर मिलेगा, जिससे खेती के प्रति रुचि बढ़ेगी। केन्द्र के संचालन से महिलाओं के साथ-साथ उनके परिवारों और पूरे गांव के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
