उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग जिले में 12 स्थानों पर किया जाएगा खनन पट्टों का संचालन
रुद्रप्रयाग जिले में अलकनंदा नदी और अन्य नदी किनारे चिन्हित 12 स्थानों पर खनन पट्टों का संचालन किया जाएगा।
SHABD,Dehradun, February 9,
09 फरवरी 2026, रूद्रप्रयाग:
रुद्रप्रयाग जिले में अलकनंदा नदी और अन्य नदी किनारे चिन्हित 12 स्थानों पर खनन पट्टों का संचालन किया जाएगा। इस पहल से नदियों की प्रभावी चैनलाइजेशन के साथ-साथ राजस्व में भी वृद्धि होगी और मानसून से पहले नदियों के प्राकृतिक बहाव को सुगम बनाने में मदद मिलेगी।
जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने कहा इस वर्ष रिवर ड्रेजिंग कार्य को प्राथमिकता दी गई है, ताकि नदियों के बहाव को सुव्यवस्थित किया जा सके।
इस पहल से नदियों को उनका प्राकृतिक मार्ग मिलने के साथ जल प्रवाह में सुधार होगा और नदी तटवर्ती क्षेत्रों में कटान व जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही स्थानीय काश्तकारों और बस्तियों को संभावित नुकसान से भी बचाया जा सकेगा।
बाइट- प्रतीक जैन, जिलाधिकारी, रूद्रप्रयाग
