Spread the love

खुली नहर में बुजुर्ग के चोटिल होने पर सिंचाई विभाग के संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध होगा मुकदमा

देहरादून जिले में विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रही सड़क दुर्घटना संबंधी शिकायतों का संज्ञान लेते हुए क्यूआरटी ने निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर कड़ा रुख अपनाया है।

 SHABD,Dehradun, February 8,

08 फरवरी 2026, देहरादून:

देहरादून जिले में विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रही सड़क दुर्घटना संबंधी शिकायतों का संज्ञान लेते हुए क्यूआरटी ने निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। लापरवाही पर सिंचाई विभाग के संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। तुनवाला क्षेत्र की नहर की सफाई के दौरान पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध न किए जाने एवं असुरक्षित स्थिति में कार्य किए जाने के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है।

https://youtu.be/skCEr2Nt8CA

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बुजुर्ग व्यक्ति मॉर्निंग वॉक के दौरान नहर के खुले भाग में गिर गए। नहर की नियमित सफाई के उद्देश्य से सिंचाई विभाग ने विभिन्न स्थानों पर स्लैब हटाए थे, जिस वजह से यह घटना घटी। 

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी स्तर पर अनदेखी स्वीकार्य नहीं की जाएगी।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed