उत्तराखंड: UCC और महिला अधिकारों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
हरिद्धार जिले में महिला अधिकारों एवं समान नागरिक संहिता के विषय पर ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
SHABD,Dehradun, January 31,
31 जनवरी 2026, हरिद्धार:
हरिद्धार जिले में महिला अधिकारों एवं समान नागरिक संहिता के विषय पर ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव जिला विधिक प्राधिकरण व सीनियर सिविल जज सिमरनजीत कौर ने किया।

सिमरनजीत कौर ने महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों, कानूनी संरक्षण एवं समान नागरिक संहिता से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं में विधिक जागरूकता बढ़ाना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा सामाजिक समानता की दिशा में सशक्त करना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को किसी भी प्रकार की विधिक जानकारी की आवश्यकता हो तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का हेल्पलाइन नंबर 15100 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बालिकाओं को सम्मानित भी किया गया।

