उत्तराखंड: पर्वतीय क्षेत्रों में लगने वाले सभी मेले हमारी संस्कृति और विरासत के प्रतीक- रेखा आर्या
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में लगने वाले सभी मेले हमारी संस्कृति और विरासत के प्रतीक हैं।
SHABD,Dehradun, January 11,
11 जनवरी 2026, अल्मोड़ा:
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में लगने वाले सभी मेले हमारी संस्कृति और विरासत के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि सड़क व अन्य सुविधाएं बढ़ने के बाद से कटारमल सूर्य मंदिर धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। यह बात उन्होंने अल्मोड़ा के कटारमल स्थित ऐतिहासिक सूर्य मंदिर में आयोजित सूर्य पर्व मेले में हिस्सा लेने के दौरान कही।
रेखा आर्या ने कहा कि भारतीय पुरातत्व विभाग जल्द ही ऐतिहासिक सूर्य मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू करने वाला है, इसके लिए बजट को मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड के सभी धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जो विकास भी-विरासत भी की भावना के अनुरूप है।
