उत्तराखंड: श्री नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियां शुरू
श्री नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
SHABD,Dehradun, January 13,
उत्तराखंड: श्री नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियां शुरू
श्री नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी 23 जनवरी, बसंत पंचमी के दिन राजकुवंरों के गांव कंसुवा में मनोती कार्यक्रम के साथ ही श्री नंदा देवी राजजात यात्रा का आधिकारिक कैलेंडर जारी किया जाएगा। इसी कड़ी में चमोली जनपद के छिमटा गांव में राजरूड़ियों द्वारा परंपरागत छंतोली का निर्माण किया जा रहा है। इस छंतोली को 18 जनवरी को आदिबद्री में राजवंशी कुंवरों को भेंट किया जाएगा। छिमटा गांव के राजरूड़ियों का कहना है कि वे पीढ़ी-दर-पीढ़ी मां नंदा की राजजात यात्रा से पूर्व छंतोली निर्माण का कार्य करते आ रहे हैं। यह छंतोली मां नंदा को भेंट स्वरूप अर्पित की जाती है। मान्यता है कि प्राचीन काल में जब मां नंदा कैलाश की ओर प्रस्थान कर रही थीं, उस समय गांव के रूड़िया छंतोली बेचने बाहर गए हुए थे। बारिश में मां नंदा को भीगते देखकर उन्होंने उन्हें छंतोली भेंट की थी। तभी से यह परंपरा निरंतर चली आ रही है। वहीं नंदा देवी राजजात यात्रा से जुड़ी इस पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के लिए नई पीढ़ी को प्रशिक्षित करने की जरूरत पर जोर दिया जा रहा है। छिमटा के ग्राम प्रधान नारायण सिंह का कहना है कि राज्य सरकार को यहां राजरूड़ियों के लिए प्रशिक्षण केंद्र खोलना चाहिए, ताकि यह परंपरा जीवित रहने के साथ-साथ रोजगार का साधन भी बन सके।
बाइट 1– बिन्दी राम, राजरूड़िया
बाइट 2– बलवंत राम, राजरूड़िया
बाइट 3– सुरेंद्र सिंह नेगी, ग्रामीण
बाइट 4– नारायण सिंह, ग्राम प्रधान, छिमटा गांव
पीटीसी 5– भानु प्रकाश नेगी, छिमटा गांव
