Spread the love

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल

सूचना/पौड़ी/04 दिसंबर 2025:
पौड़ी जनपद ने एक बार फिर खेल क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज फुटबॉल (पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता 2025-26 के लिए उत्तराखण्ड राज्य टीम में जिले के तीन खिलाड़ियों जयवीर रावत (जिला क्रीड़ा अधिकारी), विमल लसपाल (युवा कल्याण विभाग) और भावेश जदली (पशु चिकित्सा विभाग) का चयन किया गया है। इन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन, अनुशासन और कौशल के दम पर टीम में स्थान बनाकर जनपद का मान बढ़ाया है।

Bhavesh Jadli

अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज फुटबॉल (पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता 2025-26, जो 08 से 15 दिसम्बर 2025 तक गोवा में आयोजित होनी है, के लिए उत्तराखण्ड राज्य की फुटबॉल टीम का चयन पूर्ण कर लिया गया है। टीम के लिए कुल 22 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जबकि 4 खिलाड़ियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। यदि किसी कारण से कोई चयनित खिलाड़ी प्रतिभाग नहीं कर पाता है, तो प्रतीक्षारत खिलाड़ी को अवसर प्रदान किया जायेगा।

जयबीर रावत

खिलाड़ियों के चयन से पौड़ी जनपद में प्रसन्नता का वातावरण है और उन्हें प्रतियोगिता के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी जा रही हैं। जनपद के खिलाड़ियों की यह उपलब्धि न केवल उनकी मेहनत का परिणाम है, बल्कि पौड़ी जिले के खेल विकास और बढ़ते खेल-सांस्कृतिक वातावरण का भी प्रतिबिंब है।

विमल लसपाल


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *