Spread the love

गुरु तेग बहादुर जी के ‘शहीदी दिवस’ की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का संदेश

PIB Delhi

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरु तेग बहादुर जी के ‘शहीदी दिवस’ की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है:-

“मैं गुरु तेग बहादुर जी को उनके 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।

गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म, मानवता और सत्य के आदर्शों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका पराक्रम, त्याग और निस्वार्थ सेवा भाव सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी शिक्षाएं हमें न्याय के मार्ग पर दृढ़ संकल्प और साहस के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।

आइये हम उनके मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं और अपने देश में सद्भाव और एकता को मजबूत करने के लिए काम करें।

राष्ट्रपति का संदेश देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें-


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *