उत्तराखंड: राशन कार्डधारकों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी करानी अनिवार्य
प्रदेश में सभी राशन कार्डधारकों को 30 नवंबर 2025 तक अपने सभी सदस्यों की ई-केवाईसी करानी अनिवार्य है।
SHABD,Dehradun, November 20,
उत्तराखंड: राशन कार्डधारकों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी करानी अनिवार्य
प्रदेश में सभी राशन कार्डधारकों को 30 नवंबर 2025 तक अपने सभी सदस्यों की ई-केवाईसी करानी अनिवार्य है। ऐसा न करने पर राशन कार्ड अस्थायी रूप से निष्क्रिय हो सकता है। देहरादून के जिलापूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि यह प्रक्रिया पूरी करने के लिए अपने नजदीकी सरकारी राशन विक्रेता की दुकान पर जाकर बायोमेट्रिक पहचान दर्ज करवाएं।उन्होंने कहा कि फर्जी राशन कार्ड खत्म करने और पात्र लोगों को लाभ मुहैया कराने के लिए ये अभियान चलाया गया है। जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि देहरादून में तकरीबन 27 हजार लोग ऐसे हैं जो आईटीआर भरते हैं, या कुछ की मृत्यु हो गई है । ऐसे लोग राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभ के पात्र नहीं है। खाद्य विभाग अभियान चलाकर ऐसे लोगों को खाद्य सुरक्षा योजना के दायरे से बाहर करने का काम कर रहा है।
बाइट – के. के अग्रवाल, जिलापूर्ति अधिकारी, देहरादून
