मीडिया के लिए विशिष्ट अवसर: आईएफएफआई 2025 में एफटीआईआई का फिल्म एप्रिसिएशन कोर्स
PIB Delhi
क्या आप एक मीडियाकर्मी हैं जो 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) को कवर करना चाहते हैं?
आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से मीडिया प्रतिनिधि के रूप में अभी पंजीकरण करें:
56वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) 20 से 28 नवंबर 2025 तक गोवा के पणजी में आयोजित किया जाएगा। मान्यता प्राप्त मीडिया प्रोफेशनलों को फिल्म स्क्रीनिंग, पैनल चर्चा, मास्टरक्लास और विश्व विख्यात फिल्म निर्माताओं और कलाकारों के साथ नेटवर्किंग सत्रों तक विशिष्ट पहुंच प्राप्त होगी।
भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) 18 नवंबर 2025 को विशेष रूप से मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों के लिए एक फिल्म मूल्यांकन पाठ्यक्रम आयोजित करेगा। पिछले संस्करणों में इस पाठ्यक्रम में शामिल नहीं हो पाने वाले पत्रकारों को इस वर्ष वरीयता दी जाएगी।
मीडियाकर्मी कृपया ध्यान दें कि मीडिया एक्रेडिटेशन के लिए पोर्टल 5 नवंबर 2025 तक खुला रहेगा।
आवेदकों को परामर्श दिया जाता है कि वे पोर्टल पर दिए गए निर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन करें और वैध पहचान प्रमाण और व्यावसायिक प्रमाण-पत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें। विस्तृत पात्रता मानदंड और प्रलेखन दिशानिर्देश मान्यता वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
किसी भी सहायता या प्रश्न के लिए पत्रकार पीआईबी आईएफएफआई मीडिया सपोर्ट डेस्क से iffi.mediadesk@pib.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।
पत्र सूचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक श्री धीरेन्द्र ओझा ने कहा, “आईएफएफआई एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जो विश्व भर के विविध सिनेमाई शख्सियतों को एकजुट करता है। पीआईबी एक निर्बाध मान्यता प्रक्रिया सुनिश्चित करने और इस विख्यात महोत्सव को व्यापक रूप से कवर करने में पत्रकारों की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है।”
गोवा के पणजी की मनोरम पृष्ठभूमि में आयोजित, आईएफएफआई भारत की सिनेमाई विरासत को प्रदर्शित करते हुए वैश्विक सहयोग और रचनात्मकता को बढ़ावा देता है। प्रत्येक वर्ष 45,000 से अधिक फ़िल्म प्रेमी और पेशेवर नौ दिनों के सिनेमाई उत्सव के लिए एकत्रित होते हैं और खुद को ऐसी कहानियों में डुबो देते हैं जो विश्व भर के दर्शकों को प्रेरित करती हैं, चुनौती देती हैं और उन्हें आपस में जोड़ती हैं।
एशिया के सबसे बड़े सिनेमा महोत्सव का हिस्सा बनने का अवसर न गवाएं। आज ही आवेदन करें और सिनेमा के भव्य मंच, यानी आईएफएफआई 2025, के लिए अपना स्थान सुरक्षित करें!
मुख्य जानकारी:
👉🏻मीडिया एक्रेडिटेशन पोर्टल: accreditation.pib.gov.in/eventregistration/login.aspx
👉🏻मीडिया एक्रेडिटेशन पोर्टल 15 अक्टूबर से 5 नवंबर 2025 तक खुला रहेगा
👉🏻कार्यक्रम की तिथियां: 20 – 28 नवंबर 2025
👉🏻स्थान: पणजी, गोवा
👉🏻फिल्म एप्रिसिएशन कोर्स तिथि: 18 नवंबर 2025
👉🏻सपोर्ट ईमेल: iffi.mediadesk@pib.gov.in
