उत्तराखंड: स्वच्छता सर्वेक्षण में कोटद्वार नगर निगम को मिला अटल निर्मल नगर पुरस्कार
स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वे 2024- 25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए जनपद पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार नगर निगम को प्रदेश स्तर पर अटल निर्मल नगर पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया।
SHABD,Dehradun, October 3,
उत्तराखंड
स्वच्छता सर्वेक्षण में कोटद्वार नगर निगम को मिला अटल निर्मल नगर पुरस्कार
स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वे 2024- 25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए जनपद पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार नगर निगम को प्रदेश स्तर पर अटल निर्मल नगर पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। कोटद्वार नगर निगम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेयर शैलेंद्र रावत ने कहा कि यह सम्मान कोटद्वार की जनता के सहयोग, नगर निगम की टीम के परिश्रम और स्वच्छ भारत अभियान के प्रति नागरिकों की जागरूकता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही स्वच्छ भारत के सपने को साकार किया जा सकता है। वहीं नगर आयुक्त पी. एल शाह ने कहा कि अटल निर्मल नगर पुरस्कार के मानकों पर खरा उतरते हुए क्षेत्र में कई काम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में कुछ ऐसी योजनाएं होंगी जिनके जरिए कोटद्वार स्वच्छता के क्षेत्र में नंबर एक स्थान पर आ सकेगा।
बाइट 1- शैलेन्द्र सिंह रावत मेयर कोटद्वार
बाइट 2- पी एल शाह, नगर आयुक्त, कोटद्वार
