Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। जिसके तहत देवभूमि रजत जयंती पार्कों का निर्माण, विधि विज्ञान प्रयोगशाला के लिए उपकरण आदि कार्य शामिल हैं।

 SHABD,Dehradun, September 20,

20 सितम्बर 2025, देहरादून:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत प्रदेश के 12 नगर निकायों में देवभूमि रजत जयंती पार्कों के निर्माण हेतु 13 करोड़ रूपये की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी के धराली गाव में आयी आपदा में मलबे में दबे मृत शरीर के डीएनए नमूनों के परीक्षण व प्रोफाईल के मिलान एवं मृतकों की पहचान किये जाने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला देहरादून के लिए विभिन्न उपकरणों/रसायनों/कंज्यूमेबल्स की आवश्यकता हेतु 93 लाख रूपये की स्वीकृति दी।

मुख्यमंत्री ने उधम सिंह नगर एवं पौड़ी जिले के अन्तर्गत अतिवृष्टि एवं भूस्खलन, जलभराव एवं बाढ़ से राहत एवं बचाव इत्यादि कार्यों हेतु राज्य आपदा मोचन निधि के अन्तर्गत राहत एवं बचाव कार्यों हेतु उधम सिंह नगर को 10 करोड़ एवं पौड़ी को 3 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन भी दिया।

मुख्यमंत्री ने KFW द्वारा वित पोषित Environmentally Friendly Urban Development Programme in Ganga Basin States कार्यक्रम के अन्तर्गत हरिद्वार एवं ऋषिकेश नगर में सीवर नेटवर्क को सुदृढ़ किये जाने हेतु KFW परियोजनान्तर्गत 100 करोड़ रूपये की धनराशि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अवमुक्त किये जाने का भी अनुमोदन प्रदान किया है।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *