ई-नाम प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत किसान
पारदर्शी मूल्य निर्धारण तंत्र के माध्यम से किसानों को उनकी उपज के लिए बेहतर मूल्य उपलब्ध कराने के लिए, भारत सरकार ने वर्ष 2016 में इलेक्ट्रॉनिक राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) का शुभारंभ किया था। यह एक वर्चुअल प्लेट्फार्म है जो कृषि वस्तुओं के ऑनलाइन व्यापार को सुविधाजनक बनाने के लिए विभिन्न राज्यों और संघ राज्य क्षेत्र (यूटी) की वास्तविक थोक मंडियों और बाजारों को एकीकृत करता है।
ई-नाम पोर्टल पर 1522 मंडियां शामिल हो चुकी हैं और दिनांक 30.06.2025 तक 2,67,719 व्यापारी, 4518 किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ), 1,16,042 कमीशन एजेंट और 1,79,41,613 किसान पंजीकृत हैं।
आज तक ई-नाम पोर्टल पर कारोबार की गई कृषि उपज का कुल मूल्य ₹4,39,941 करोड़ है।
ई-नाम प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत किसानों की राज्य-वार/संघ राज्य क्षेत्र-वार कुल संख्या अनुबंध में दी गई है।
अनुबंध
ई-नाम प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत किसानों की राज्य-वार/संघ राज्य क्षेत्र-वार कुल संख्या
| क्र. सं. | राज्य/संघ राज्य क्षेत्र (यूटी) | पंजीकृत किसानों की संख्या |
| 1 | अंडमान व निकोबार द्वीप समूह | 4 |
| 2 | आंध्र प्रदेश | 1454229 |
| 3 | असम | 96 |
| 4 | बिहार | 5201 |
| 5 | चंडीगढ़ | 7108 |
| 6 | छत्तीसगढ़ | 136186 |
| 7 | गोवा | 30 |
| 8 | गुजरात | 869878 |
| 9 | हरियाणा | 2727249 |
| 10 | हिमाचल प्रदेश | 125639 |
| 11 | जम्मू और कश्मीर | 51961 |
| 12 | झारखंड | 267287 |
| 13 | कर्नाटक | 1561 |
| 14 | केरल | 3172 |
| 15 | मध्य प्रदेश | 3025172 |
| 16 | महाराष्ट्र | 1241854 |
| 17 | नागालैंड | 184 |
| 18 | ओडिशा | 456963 |
| 19 | पुदुचेरी | 13627 |
| 20 | पंजाब | 217896 |
| 21 | राजस्थान | 1548468 |
| 22 | तमिलनाडु | 467186 |
| 23 | तेलंगाना | 1823959 |
| 24 | त्रिपुरा | 75 |
| 25 | उत्तर प्रदेश | 3305157 |
| 26 | उत्तराखंड | 92184 |
| 27 | पश्चिम बंगाल | 99287 |
| कुल | 17941613 |
यह जानकारी कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।
