उत्तराखंड: महिलाओं को दी जाएगी आपदा से निपटने की ट्रेनिंग
उत्तराखंड में अब आपदा से निपटने के लिए महिलाएं भी मोर्चा संभालेंगी। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को ‘आपदा सखी’ के रूप में प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है।
Story Line :
SHABD,Dehradun, July 28,
उत्तराखंड में अब आपदा से निपटने के लिए महिलाएं भी मोर्चा संभालेंगी। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को ‘आपदा सखी’ के रूप में प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि प्रदेश में करीब 65 हजार स्वयं सहायता समूहों से लगभग 5 लाख महिलाएं जुड़ी हैं। पहले चरण में 1,557 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह महिलाएं गांवों में आपदा के समय प्राथमिक राहत कार्यों में सहयोग करेंगी और अन्य लोगों को भी प्रशिक्षित करेंगी। विभाग का मानना है कि आपदा की स्थिति में जब तक सरकारी टीमें पहुंचें, तब तक स्थानीय महिलाएं राहत व बचाव कार्य शुरू कर सकें। यह अभियान स्कूलों में भी चलाया जाएगा ताकि भविष्य की पीढ़ी भी आपदा के लिए तैयार हो सके।
बाइट- विनोद कुमार सुमन, सचिव, आपदा प्रबंधन
