देहरादून, परेड ग्राउंड में आयोजित धरोहर 2.0 उत्सव का आज पाँचवा दिन बेहद आकर्षक और सांस्कृतिक रंगों से भरपूर रहा। सुरवंदिता म्यूजिकल ग्रुप द्वारा प्रस्तुत इस संध्या की शुरुआत माँ सरस्वती के आहवान गीत से हुई, जिसे ग्रुप की एडमिन सोनाली रॉय द्वारा प्रस्तुत किया गया
गीतों की प्रस्तुति से माहौल को भावनात्मक और रोमांच से भर दिया। म्यूजिकल संध्या का अगला चरण बॉलीवुड संगीत की रंगीन झड़ी के रूप में दर्शकों के लिए अविस्मरणीय अनुभव बना।
इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रमुख कलाकारों में सोनाली रॉय (संग्रक्षक,सुरवंदिता म्यूजिकल ग्रुप), श्याम प्रकाश राइ,सुनील थापा,राजेश दीवान,शीला थापा,दीप्ति राणा शामिल रहे।वैदेही गुप्ता,अनुष्का एवम नीरुता राणा ने मनमोहक पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया |
धरोहर 2.0 में शहरवासी बनारस की साड़ियाँ,फ़िरोज़ाबादी काँच के होम डेकोर,आसाम की सूट साड़िया,गिरगांव का बिलोना घी,मार्बल की मूर्तिया, सस्टेनेबल हिमालयास सोलर,पंजाबी जूतियाँ, विभिन्न प्रकार की किताबों के स्टॉल,बीकानेर की नमकीन एवम अचार,केरला का रोस्टेड पापड़ अवाम हलवा, प्रतापगढ़ के आंवले के उत्पाद, बाला जी ग्रामोद्योग , कश्मीरी सूट एवम कुर्तियाँ,मनीला बीट्स वर्क ड्रेस मटेरियल,ज्वैलरी,आदिवासी हेयर ऑयल,लैदर विभिन्न प्रकार के बैग,ट्रॉली बैग,किचेनवेअर एवम तरह तरह के व्यंजनों के स्टाल के साथ ही तरह तरह के छोटे बड़े कई झूलों का आनद ले रहे |
प्रदर्शनी और विशेष छूट:
धरोहर 2.0 में मार्बल की मूर्तियां, मनभावन खुर्जा की पॉटरी, मिलेट्स उत्पाद के स्टॉल पर खूब भीड़ देखने को मिली और विभिन्न स्टॉल्स पर आकर्षक छूट भी दर्शकों को खूब भा रही हैं।
इमेज इवेंट के एमडी सुनील रावत ने बताया कि, “यह मेला 15 जून तक चलेगा, और हर शाम सांस्कृतिक संध्या के माध्यम से लोगों को संगीत, कला और मनोरंजन का अनुभव कराया जाएगा।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि इमेज इवेंट ऐसा मंच है जहाँ हर किसी को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।
“धरोहर में सेल्फी लीजिए” प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जिसमें दर्शक फेसबुक व इंस्टाग्राम पर सेल्फी अपलोड कर सकते हैं और सबसे ज्यादा लाइक पाने वाले को मिलेगा शानदार गिफ्ट हैम्पर।
देहरादूनवासियों के लिए धरोहर 2.0 एक जीवंत, रंगीन और सांस्कृतिक पर्व बनता जा रहा है, जो आने वाले दिनों में और भी रंग बिखेरेगा।
