Spread the love

प्रधानमंत्री के आह्वान पर भारत आरोग्य हेतु एकजुट: 10,000 से अधिक संगठनों का ‘योग संगम’ के लिए पंजीकरण

प्रविष्टि तिथि: 27 MAY 2025 6:00PM by PIB Delhi

मन की बात के 122वें एपिसोड के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की कॉर्पोरेट संस्कृति में योग के बढ़ते जुड़ाव की सराहना की और इसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य के प्रति निजी क्षेत्र की प्रतिबद्धता का एक शक्तिशाली संकेतक बताया। इस आह्वान से प्रेरित होकर 10,000 से अधिक संगठनों ने योग संगम के लिए पंजीकरण कराया है, जो एक राष्ट्रव्यापी पहल है और देश के इतिहास में समुदाय के नेतृत्तव वाला सबसे बड़ा स्वास्थ्य कार्यक्रम बनने के लिए तैयार है।

प्रधानमंत्री ने अपने ‘मन की बात’ संबोधन में कहा, “हमारे कॉर्पोरेट भी इसमें पीछे नहीं हैं। कुछ संस्थानों ने अपने कार्यालयों में योगाभ्यास के लिए अलग से जगह तय की है। कुछ स्टार्ट-अप ने ‘ऑफिस योगा आवर’ तय किए हैं। यह इस बात का सकारात्मक संकेत है कि निजी क्षेत्र किस तरह देश के स्वास्थ्य आंदोलन में योगदान दे रहा है।”

योग संगम का समापन 21 जून, 2025 को होगा, क्योंकि भारत भर में बर्फ से ढके हिमालय के शिखरों से लेकर सूरज की रोशनी से जगमगाते तटीय मंदिरों तक एक लाख से अधिक स्थान योग अभ्यास के जीवंत केंद्रों में तब्दील होने की तैयारी कर रहे हैं। प्रतिभागी दुनिया को भारत के कालातीत उपहार: योग को एकता, स्वास्थ्य और आंतरिक शांति के लिए एक शक्ति के रूप में मूर्त रूप देते हुए, उनके साथ भाईचारा पूर्वक स्ट्रेच, ब्रीथ और मूव करेंगे।

योग संगम में कैसे भाग लें:

1. विजिट करें: yoga.ayush.gov.in/yoga-sangam,

2. अपने समूह या संगठन को पंजीकृत करें,

3. 21 जून, 2025 को अपना योग सत्र आयोजित करें,

4. आधिकारिक प्रशंसा प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए कार्यक्रम के बाद भागीदारी संबंधी विवरण अपलोड करें।

यह उत्सव किसी योग सत्र से कहीं अधिक है। यह समुदायों, कार्यस्थलों, स्कूलों और व्यक्तियों द्वारा संचालित एक राष्ट्रीय आंदोलन है। यह स्वास्थ्य की एक समन्वित लहर है, जो प्रत्येक नागरिक को एक साथ सांस लेने और एक स्वस्थ, अधिक सामंजस्यपूर्ण भारत में योगदान करने के लिए आमंत्रित करती है।

आंदोलन में शामिल हों

चाहे आप कॉर्पोरेट लीडर हों, शिक्षक हों, छात्र हों, गृहिणी हों या स्वास्थ्य के प्रति उत्साही हों – योग संगम आपको एक ऐतिहासिक आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करता है। आइए हम खुले आसमान के नीचे एकजुट हों और एक स्वस्थ राष्ट्र के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करें।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *