Spread the love

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल।

सूचना/पौड़ी/28 फरवरी, 2025ः राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के सफल आयोजन के लिए शुद्ध एवं परिष्कृत निर्वाचक नामावलियों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डॉ0 आशीष चौहान ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार विभिन्न स्तरों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा।

इस अभियान के तहत विकासखंड स्तर पर प्रत्येक ग्राम पंचायत की मतदाता सूची की 25 प्रतिशत तक रैंडम चेकिंग की जाएगी, जिससे निर्वाचक नामावली की प्रमाणिकता सुनिश्चित की जा सके और कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी गणमान्य व्यक्ति, पूर्व या वर्तमान जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सांसद, विधायक, मंत्री आदि का नाम ग्राम पंचायत की निर्वाचक नामावली से छूटने न पाए।

इसके अलावा, जिला पंचायतीराज अधिकारी के माध्यम से जनपद के प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रशासक के माध्यम से बैठकें आयोजित की जाएगी, जिनमें मतदाता सूची को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। इन बैठकों में आपत्तियों एवं सुझावों के लिए विशेष प्रावधान किया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों का समाधान निर्धारित समयावधि में किया जाएगा, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाया जा सके।

इस अभियान के तहत 1 मार्च 2025 से 15 मार्च 2025 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें मतदाता सूची के संशोधन, त्रुटियों के सुधार और नई प्रविष्टियों को जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही इस कार्यक्रम को विकासखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से सफल बनाने के लिए आवश


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *