Spread the love

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर मार्ग पर बेल्जियम की एग्रिस्टो कंपनी की नई यूनिट बनेगी। इसकी नींव रखने के लिए वहां की राजकुमारी 65 प्रतिनिधियों के साथ दो मार्च को बिजनौर पहुंचेंगी। उनके साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने की भी संभावना है। इस दौरे को देखते पुलिस, प्रशासन अलर्ट हो गया। बुधवार को एसपी सिटी ने अधिकारियों के साथ एग्रिस्टो कंपनी स्थल पर पहुंचकर हेलीपैड समेत तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

दो मार्च को होगा भूमि पूजनबता दें कि हीमपुर दीपा क्षेत्र में एग्रिस्टो कंपनी की दूसरी यूनिट लगनी है। इस यूनिट के लिए दो मार्च को भूमि पूजन होना है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बेल्जियम के राजा के प्रतिनिधि के रूप में वहां की राजकुमारी 65 सदस्यों के साथ पहुंचेंगी। इनमें बेल्जियम के उप प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री समेत वहां की सरकार के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस दिन यहां पहुंच सकते हैं।

एग्रिस्टो कंपनी ने साल 2022 में जिले में उत्पादन शुरू किया था। यहां के प्रोडक्ट देश के साथ-साथ विदेशों में भी निर्यात किए जाते हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी तकरीबन साढ़े सात सौ करोड़ के लागत से फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज का यूनिट लगा रही है। जिला प्रशासन ने बेल्जियम की राजकुमारी के आगमन को लेकर सारी तैयारियां कर ली है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि राजकुमारी के अलावा उप प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री समेत वहां की वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल रहेंगे।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *