Spread the love

भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड 27 फरवरी, 2025 को नई दिल्ली में पशु संरक्षण के चैंपियनों को सम्मानित करेगा


केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी.सिंह बघेल और श्री जॉर्ज कुरियन इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे

भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड (एडब्ल्यूबीआई) ने 27 फरवरी 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले अपने प्राणी मित्र और जीव दया पुरस्कार समारोह की घोषणा की है। इस अवसर पर केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और श्री जॉर्ज कुरियन उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में पशुपालन विभाग की सचिव सुश्री अलका उपाध्याय, पशुपालन आयुक्त और एडब्ल्यूबीआई के अध्यक्ष डॉ. अभिजीत मित्रा, राज्य पशु कल्याण बोर्डों, जिला पशु क्रूरता निवारण सोसायटी (एसपीसीए), गौ सेवा आयोग, एनिमल लवर्स, एनिमल वेल्‍फेयर ऑर्गनाइजेशन आदि के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

पुरस्कार दो प्रमुख श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे: प्राणी मित्र पुरस्कार और जीव दया पुरस्कार। प्राणी मित्र पुरस्कार पांच उप-श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे अर्थात् रक्षा (व्यक्तिगत), अभिनव विचार (व्यक्तिगत), आजीवन पशु सेवा (व्यक्तिगत), साथ ही पशु कल्याण संगठनों और कॉर्पोरेट, सार्वजनिक उपक्रमों, सरकारी निकायों या सहकारी समितियों के लिए दो-दो पुरस्कार दिए जाएंगे। जीव दया पुरस्कार तीन उप-श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे: व्यक्तिगत, पशु कल्याण संगठन और विद्यालय, संस्थान, शिक्षक या बच्चे।

इस पहल का उद्देश्य पशु कल्याण और संरक्षण में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्कृष्ट व्यक्तियों और संगठनों को मान्यता देना है। इस समारोह का प्राथमिक उद्देश्य समाज में जीवों के प्रति दया और करुणा को सम्मानित और प्रोत्साहित करना है, साथ ही नागरिकों में जीवों के साथ मानवीय व्यवहार करने के लिए जागरूकता बढ़ाना है।

भारतीय पशु कल्याण बोर्ड के बारे में अधिक जानने के लिए यहां क्लिक करें

एमजी/केसी/पीपी/वाईबी
(रिलीज़ आईडी: 2106427) आगंतुक पटल : 136

इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English Urdu Marathi Tamil


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *