Spread the love

-कार्यालय जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल।*

सूचना/पौड़ी/20 फरवरी 2025ः उत्तराखंड ग्रामीण बैंक बूंगीधार शाखा ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत शाकंबरी देवी को 2 लाख रुपये की राशि का भुगतान किया। इसके अतिरिक्त, बैंक ने अटल पेंशन योजना के अंतर्गत शाकंबरी देवी को 15,500 रुपये की राशि भी दी।
उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के प्रबंधक प्रवीण कुमार गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ समय पहले गंगा दत्त का आकस्मिक निधन हो गया था जो बैंक के ग्राहक थे। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत उनकी पत्नी शाकंबरी देवी को सहायता राशि प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि यह कदम उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की ओर से ग्राहकों को सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ प्रदान करने के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस मौके पर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक बूंगीधार शाखा प्रबंधक विवेक जोशी सहित विपिन कुमार, रवि खत्री, मान सिंह व अन्य उपस्थित थे।
DIPR PAURI GARHWAL


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *