कार्यालय जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वा
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गरीबी उन्मूलन योजना का प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विधिक सेवाएं) योजना, 2015 एवं (नशीली दवाओं के दुरुपयोग के पीड़ितों के लिए कानूनी सेवाएं एवं नशीली दवाओं के खतरे का उन्मूलन) योजना, 2015 के तहत छात्रों को किया गया जागरूक
माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अकरम अली की अध्यक्षता में मार्शल पब्लिक स्कूल, श्रीनगर, गढ़वाल में नालसा (गरीबी उन्मूलन योजना का प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विधिक सेवाएं) योजना, 2015 तथा नालसा (नशीली दवाओं के दुरुपयोग के पीड़ितों के लिए कानूनी सेवाएं एवं नशीली दवाओं के खतरे का उन्मूलन) योजना, 2015 के संबंध में तथा यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के बारे छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।
