Spread the love

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (मनरेगा)  के अंतर्गत राज्यों को देय बकाया राशि का भुगतान

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (महात्मा गांधी नरेगा) एक मांग-आधारित मजदूरी रोजगार योजना है। राज्यों/संघ शासित प्रदेशों को श्रम बजट पर सहमति के आधार पर निधि जारी की जाती है। राज्यों/संघ शासित प्रदेशों को निधि जारी करना एक सतत प्रक्रिया है। केंद्र सरकार जमीनी स्तर पर काम की मांग के अनुसार योजना के कार्यान्वयन के लिए राज्यों/संघ शासित प्रदेशों को निधि उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मजदूरी भुगतान केंद्र सरकार द्वारा प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण प्रोटोकॉल के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में सीधे जमा किया जाता है। सामग्री और प्रशासनिक निधि अधिनियम और दिशानिर्देशों के प्रावधान के आधार पर राज्यों/संघ शासित प्रदेशों को जारी की जाती है।

प्रत्येक वित्तीय वर्ष के प्रारंभ में, पिछले वित्तीय वर्ष की देय और स्वीकार्य लंबित देनदारियों (यदि कोई हो) की प्रतिपूर्ति भारत सरकार द्वारा संबंधित राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को की जाती है।

30 जनवरी, 2025 तक महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत मजदूरी, सामग्री और प्रशासनिक घटक के लिए लंबित देनदारियों का राज्य/संघ राज्य क्षेत्र-वार विवरण अनुलग्नक में दिया गया है।

अनुलग्नक

30.01.2025 तक महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत मजदूरी और सामग्री तथा प्रशासनिक घटक के लिए लंबित देनदारियों का राज्य/संघ राज्य क्षेत्र-वार ब्योरा। (करोड़ रुपए में)
क्र. सं.राज्यमजदूरीसामग्रीप्रशासनिककुल
1आंध्र प्रदेश99.16702.300.00801.46
2अरुणाचल प्रदेश31.4862.010.0093.49
3असम159.760.0010.70170.46
4बिहार729.79811.7328.811570.33
5छत्तीसगढ़212.050.0017.95230.00
6गोवा0.370.000.000.37
7गुजरात74.4812.790.0087.27
8हरियाणा30.0138.650.5869.24
9हिमाचल प्रदेश95.4125.222.60123.24
10जम्मू-कश्मीर83.22120.600.00203.82
11झारखंड149.10207.350.00356.45
12कर्नाटक171.010.0013.21184.22
13केरल523.770.0055.13578.90
14लद्दाख2.630.000.00316.65
15मध्य प्रदेश316.65299.980.00635.03
16महाराष्ट्र335.051338.260.001392.26
17मणिपुर54.00133.600.00210.67
18मेघालय77.0774.801.09100.04
19मिजोरम24.140.000.005.65
20नागालैंड5.650.000.00150.51
21ओडिशा150.5114.490.0091.94
22पंजाब77.460.000.00520.50
23राजस्थान520.50507.140.00510.51
24सिक्किम3.3810.210.001708.19
25तमिलनाडु1697.98501.998.77528.80
26तेलंगाना18.04287.0047.71453.83
27त्रिपुरा119.130.0056.391338.44
28उत्तर प्रदेश1282.051023.44123.411174.26
29उत्तराखंड27.41101.599.21110.80
30अंडमान और निकोबार0.000.000.000.00
31दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव0.000.000.000.00
32लक्षद्वीप0.000.000.000.00
33पुदुचेरी1.090.000.211.31
 कुल7072.346273.14375.7913718.65

पश्चिम बंगाल के मामले में, केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन न करने के कारण महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, 2005 की धारा 27 के प्रावधान के अनुसार राज्य को धनराशि जारी करना 09 मार्च, 2022 से रोक दिया गया है।

ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान ने आज राज्य सभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *