Spread the love


ओएएमएस प्रमुख विशेषताओं और तंत्रों को समेकित कर उत्तरदायित्व, पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाता है

संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित ऑनलाइन आश्वासन निगरानी प्रणाली (ओएएमएस) डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जिसका उद्देश्य संसद में मंत्रियों द्वारा दिए गए आश्वासनों पर व्यवस्थित रूप से नजर रखना, उनकी निगरानी और कार्य पूरा करना सुनिश्चित करना है। ओएएमएस प्रमुख विशेषताओं और तंत्रों को समेकित कर दायित्व, पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाता है।

दायित्व में सुधार

ओएएमएस निम्नलिखित उपायों से दायित्व सुदृढ़ बनाता है:

  • केंद्रीकृत रिकॉर्डकीपिंग: इसके एकल डिजिटल भंडारण प्रणाली में माननीय मंत्रिगणों द्वारा संसद में दिये गये सभी आश्वासनों का रिकॉर्ड रखा जाता है, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित होती है और प्रतिबद्धताओं पर ध्यान भंग होने का जोखिम समाप्त होता है।
  • स्वचालित अधिसूचनाएं: इस प्रणाली में सभी हितधारकों को लंबित आश्वासनों पर कार्रवाई किये जाने तथा समय-सीमा के पालन की जानकारी के लिए समय पर अलर्ट भेजा जाता है।
  • वास्तविक समय अपडेट: मंत्रालय और विभाग प्रगति अपडेट सीधे सिस्टम में लॉग कर सकते हैं, जिससे हितधारकों को सटीक और अद्यतन जानकारी सुनिश्चित होती है।
  • सरकारी आश्वासनों पर स्थायी समिति के साथ समेकीकरण: सरकारी आश्वासनों पर समिति वास्तविक समय में आश्वासनों की प्रगति की निगरानी कर सकती है, जिससे समय पर कार्यान्वयन के लिए मंत्रालय/विभागों को उत्तरदायी बनाया जा सके।
  • पारदर्शी निगरानी: ओएएमएस आश्वासन डेटा पहुंच प्रदान कर, सांसदों सहित सभी हितधारकों के लिए दृश्यता सुगम बनाती है, जिससे मंत्रियों की प्रतिबद्धताएं सार्वजनिक रूप से जवाबदेह बन जाती हैं।

आश्वासनों की कार्य प्रगति पर नज़र रखना

आश्वासनों की कार्य प्रगति पर प्रभावी रूप से नज़र रखने के लिए, ओएएमएस में निम्नलिखित तंत्र अपनाये जाते है:

  • आश्वासनों का वर्गीकरण: आश्वासनों को निम्नलिखित अनुसार वर्गीकृत किया जाता है:-
    • लंबित: वे आश्वासन जिसमें अभी कार्य प्रगति पर है
    • कार्यान्वित: आश्वासन जो पूरे हो चुके हैं
    • निरस्त: आश्वासन कार्रवाई योग्य नहीं हैं, जिसके कारण दस्तावेज में बताए गए हैं
  • डिजिटल वर्कफ़्लो सिस्टम: यह प्लेटफ़ॉर्म पंजीकरण से लेकर समाधान तक एक संरचित प्रक्रिया द्वारा आश्वासनों को प्रबंधित करता है, जिससे चरणों के मध्य सुचारू संक्रमण सुनिश्चित होता है।
  • वास्तविक समय डैशबोर्ड: एक गतिशील डैशबोर्ड आश्वासन डेटा उपलब्ध करता है, जो आसान निगरानी के लिए श्रेणियों में स्थिति और वितरण को दर्शाता है।
  • खोज और फ़िल्टर विकल्प: उपयोगकर्ता मंत्रालय, समयरेखा या स्थिति के आधार पर फ़िल्टर के उपयोग से विशिष्ट आश्वासनों का पता लगा सकते हैं। इससे प्रणाली उपयोगकर्ता के अनुकूल और सुगम बन जाती है।
  • रिपोर्टिंग और विश्लेषण: ओएएमएस आश्वासनों पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करता है, जिसमें प्रगति, विलंब और बाधक क्षेत्रों का उल्लेख होता है। इससे निर्णय लेने में सहायता मिलती है।

ओएएमएस इन विशेषताओं और तंत्रों को समेकित कर, आश्वासनों पर नज़र रखने के साथ ही उनके कुशलतापूर्वक समाधान सुनिश्चित करता है, जिससे संसदीय प्रक्रिया में अधिक जवाबदेही और पारदर्शिता को बढ़ावा मिले। यह विशिष्ट प्रणाली सरकारी कार्यों और प्रतिबद्धताओं में लोगों का विश्वास और सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने कल राज्य सभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *