Spread the love


देहरादून 17 जनवरी 025,

संयुक्त विपक्ष की ओर से राज्य निर्वाचन आयुक्त महोदय से शिकायत के बावजूद स्थानीय निकाय चुनाव में सत्ता से जुड़े मेयर ,नगरपालिका एवं नगरपंचायत प्रत्याशियों द्वारा खुलकर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है ,कुछ भाजपा समर्थित लोग चुनाव को प्रभावित करने के लिऐ
आचार संहिता उल्लंघन में सरकारी सम्पत्ति पर वैनर ,पोस्टर ,स्टीकर ,झण्डे आदि लगा रहे तथा शराब ,पैसा बांटना तथा मतदाताओं को आंतकित करना जैसे गंभीर मुद्दे शामिल ।
संयुक्त विपक्षी दलों ने आयुक्त महोदय से निम्नलिखित बिन्दुओं पर कार्यवाही की अपेक्षा की थी जिसपर जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा गम्भीरता से नहीं लिया गया ।
(1)चुनाव के दौरान सत्ता का हस्तक्षेप पर सख्ती से रोक लगाई जाये ।
(2)सत्ता पक्ष एवं प्रभावशाली लोगों तथा प्रत्याशियों द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन पर सख्ती से रोक लगाई जाये ।
(3) सरकारी भवनों ,बिजली के पोलों‌,सार्वजनिक सम्पतियों पर लगे चुनाव सामग्री पर तत्काल रोक लगे ।
(4)जो सरकारी कर्मचारी ,निगम कर्मचारी प्रत्याशियों के लिऐ ‌कार्य कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित हो ।
(5)सत्ता से जुड़े प्रत्याशियों एव उनके समर्थकों तथा उनसे जुड़े असमाजिक तत्वों द्वारा विपक्षियों ,निर्दलीय प्रत्याशियों के पोस्टर पर्चे फाड़े जा रहे हैं ,ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाये ।
(6)प्राय: देखा जा रहा है कि जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा प्रत्याशियों प्रचार अनुमति में भेदभाव का शिकार विपक्षी प्रत्याशियों को होना पड़ रहा यही हालात लेखा परीक्षण कार्यालय में तैनात कुछ कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है ।
आयुक्त महोदय को निम्नलिखित सुझाव भी दिये जिसपर उनके निरर्देशों के बावजूद कार्यवाही नहीं हो पा रही है
(अ) निष्पक्ष चुनाव करवाने हेतु चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें ।
(ब) आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाये ।
(स) चुनाव प्रक्रिया लगे कर्मियों में जो लापरवाही एवं भेदभाव कर रहे हैं ,उन्हें तत्काल प्रभाव से चुनाव प्रक्रिया से हटा दिया जाये
आज विज्ञप्ति जारी करने वालों सीपीआईएम के सचिव अनन्त आकाश ,राष्ट्रीय उत्तराखण्ड पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष नवनीत गुंसाई ,आजाद समाज पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष उमेंशकुमार ,भीम आर्मी के कपिल कुमार ,आजम खान ,उत्तराखण्ड संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष सुरेशकुमार ,उत्तराखण्ड क्रान्तिदल की केन्द्रीय उपाध्यक्ष प्रमिला रावत ,महामंत्री लताफत हुसैन ,जनवादी महिला समिति की प्रदेश महासचिव एडवोकेट दमयंती नेगी ,बार कौंसिल उत्तराखण्ड के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट रजिया बेग, सदस्य एडवोकेट रंजन सोलंकी ,एआईएलयू की एडवोकेट अनुराधा, एस एफ आई प्रदेश अध्यक्ष नितिन मलेठा ,अम्बेडकर युवक संघ के अध्यक्ष बंटी कुमार सूर्यवंशी ,सीटू के जिलामहामन्त्री एवं डीएवी महाविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष लेखराज आदि शामिल हैं ।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *