Spread the love

Iजनपद के रामलीला मैदान में पौराणिक माघ मेले (बाड़ाहाट का थोलू) का क्षेत्र के आराध्य देव कंडार देवता की देवडोली और हरि महाराज के ढोल ने संयुक्त रूप से विधिवत किया। इस दौरान मंच पर जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों सहित टिहरी जिले से पहुंची देवडोलियों से लोगों ने आशीर्वाद लिया। मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।जनपद के रामलीला मैदान में पौराणिक माघ मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया है। क्षेत्र की देवडोलियां चमाला की चौरी की परिक्रमा के बाद माघ मेले में पहुंची। इस मौके पर क्षेत्र की आराध्य देवडोलियों के सानिध्य में डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, मेला प्रशासन सीडीओ एसएल सेमवाल ने मेले को शुरू करवाया। उसके बाद मंच पर लोगों ने देवडोलियों का आशीर्वाद लिया और देवपश्वों के नृत्य का आनंद लिया। इस दौरान विभिन्न दलों की ओर से सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। गोस्वामी गणेशदत्त विद्या मंदिर और ऋषिराम शिक्षक संस्थान के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद दिन में लोक गायक सुमन कैरवाण, कन्हैया ढोड़ियाल सहित मुकेश नौटियाल, दीपक नौटियाल, धनपाल घलवान, उमा मोला, सूर्यवल्लभ नौटियाल, भुवनेश्वर कला मंच और जयदेव राणा सांस्कृतिक दल के लोकगीतों पर दर्शक जमकर झूमे। वहीं इस मौके पर बाड़ाहाट सहित तिलोथ, मांडो की महिलाओं ने रासो तांदी नृत्य का आयोजन कर दर्शकों की तालियां बटोरी। वहीं पहले दिन ही माघ मेले में मेलार्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली।I


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *