राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में “पुष्प प्रदर्शनी” के प्रथम दिवस के अवसर पर संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया।
सांस्कृतिक संध्या में कुमाऊंनी संस्कार गीत, बसन्त ऋतु पर आधारित गढ़वाली नृत्य, पिथौरागढ़ का पारम्परिक नृत्य हिलजात्रा, छपेली, नर बिजूला और कुमाऊंनी खड़ी होली प्रस्तुत किए गए।
