Spread the love

निर्माण मजदूरों का सम्मेलन सम्पन्न ।-

देहरादून 8 दिसम्बर 2024
सीटू से सम्बद्ध उत्तरांचल निर्माण श्रमिक संघ का एक दिवसीय सम्मेलन 5 सीमेंट रोड स्थित छात्रावास के प्राँगण में सम्पन्न हुआ ।
इस अवसर पर भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड उत्तराखण्ड में श्रमिक प्रतिनिधियों ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों को बोर्ड में शामिल करने व श्रमिको की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया ।
इस अवसर पर जिला कार्यकारणी का चुनाव किया गया जिसमें नरेंद्र अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा महामन्त्री चुनी गयी ।
इस अवसर पर सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार मजदूर विरोधी नीतियों को लागू कर रही है जिससे मजदूरों को गुलामी की ओर धकेला जा रहा है आज महंगाई के कारण मजदूरों का जीना मुहाल हो गया है । उन्होंने कहा कि BOCW बोर्ड में मजदूरों के नए कार्ड अभी भी नही बन रहे है जबकि अन्य विभागों के सर्वर ठीक हो गए है उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा जिन लोगो को इसकी जिम्मेदार दी गयी है वे अपना कार्य का निर्वाह ठीक से नही कर रहे है जिससे मजदूरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि देहरादून में अन्य सेंटर भी खोले जाने चाहिए ।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवप्रसाद देवली ने बतौर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए कहा कि सरकार बोर्ड द्वारा जो भी सहायता दी जाती है उन्हें भाजपा के नेताओ , विधायकों , पूर्व पार्षदों द्वारा टूलकिट बतवाई जा रही है जोकि सरासर गलत है टूलकिट या अन्य सामान यूनियनों द्वारा या विभागीय अधिकारियों द्वारा बटवाई जानी चाहिए ।
इस अवसर पर मजदूरों के कार्ड बनवाने , नवीनीकरण करने से लेकर सहायता उपलब्ध करने टूलकिट, अन्य सुविधाये दिलवाने के लिए यूनियन को बधाई दी है ।
इस अवसर पर सीटू के अध्यक्ष कृष्ण गुनियाल, उपाध्यक्ष भगवंत पयाल ,एस.एस.नेगी , रविन्द्र नौढियाल , अम्बेडकर युवक संघ के अध्य्क्ष बंटी कुमार सूर्यवंशी , जिला श्री गुरु रविदास सभा के अध्यक्ष उमेश कुमार , एस.एफ.आई. के प्रांतीय अध्यक्ष नितिन मलेठा , महामन्त्री हिमांशू चौहान ,अयाज अहमद , शैलेन्द्र परमार ,आदि ने विचार रखे ।
इन अवसर पर अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ,उपाध्यक्ष सोनू कुमार ,सविता , महामन्त्री श्रीमती प्रेमा , कोषाध्यक्ष किरण , सचिव मनीष कुमार , मीना मवाल , सदस्य सबिता गुप्ता मनोज ,उषा नेगी , राजेन्द्र शर्मा , आशा चौहन आदि पदाधिकारी चुने गए।
इस अवसर पर सरोज , रविंदर रावत , मनोज नोटियाल , शिला देवी , प्रदीप गौड़ , किरण रावत , बबिता कुमारी ,अरुण कुमार , बलबीर सिंह रावत , कमल कुमार , सुरेश चंद , रवि प्रकाश , दिनेश ,जय किशोर , राजेन्द्र प्रसाद , रूपमती , सूरज सिंह , शुशीला , नन्दू राम , परविंदर कुमार , राधे श्याम , अशोक ध्यानी , सुवारी देवी , लक्ष्मी देवी , शिवलाल आदि उपस्थित थे।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *