Spread the love

आईएफएफआई 2024: एनएफडीसी इंडिया ने फिल्म बाजार में को-प्रोडक्शन मार्केट हेतु चयन की घोषणा की


21 फीचर फिल्में, 7 देशों से 8 वेब सीरीज़; विविध वैश्विक कहानियों का गवाह बनने के लिए फिल्म बाजार में को-प्रोडक्शन मार्केट

एनएफडीसी फिल्म बाजार ने एशिया टीवी फोरम एंड मार्केट (एटीएफ) के साथ साझेदारी की

एनएफडीसी फिल्म बाजार के 18वें संस्करण ने को-प्रोडक्शन मार्केट के लिए अपने आधिकारिक चयन की घोषणा की है, जिसमें सात देशों की 21 फीचर फिल्में और 8 वेब सीरीज शामिल हैं। फिल्म बाजार का आयोजन हर साल गोवा में 20 से 28 नवंबर, 2024 तक होने वाले प्रतिष्ठित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के साथ किया जाता है। इस वर्ष, फिल्म बाजार 20 से 24 नवंबर 2024 तक गोवा के मैरिएट रिजॉर्ट में होगा।

इस वर्ष के आधिकारिक चयन में हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, तमिल, मारवाड़ी, बंगाली, मलयालम, पंजाबी, नेपाली, मराठी, पहाड़ी और कैंटोनीज सहित भाषाओं की समृद्ध पट्टिका प्रदर्शित की गई है। फिल्म बाजार में, भारत, बांग्लादेश, नेपाल, ऑस्ट्रेलिया, यूके, जर्मनी और हांग कांग के फिल्म निर्माता, वितरक, फेस्टिवल प्रोग्रामर, फाइनेंसर और बिक्री एजेंटों सहित उद्योग के कई पेशेवरों के सामने अपनी परियोजनाएं पेश करेंगे।

ओपन पिच सत्र फिल्म निर्माताओं के लिए संबंध बनाने और संभावित सहयोग तलाशने का एक शानदार अवसर बनकर आया है। यहां उन फिल्मों और वेब सीरीज की सूची दी गई है जो इस साल को-प्रोडक्शन मार्केट में आईं:

क्रम संख्याफिल्मवेब सीरीजदेशराज्यभाषा
1अ नाइट व्हिस्पर्स एंड द विंड्सभारतअसमी
2आदू की कसम (डेस्टिनीज डांस)भारतअंग्रेजी, हिंदी
3आनाइकट्टी ब्लूसभारततमिल
4एबसेंटभारतहिंदी, अंग्रेजी
5ऑल टेन हेड्स ऑफ रावनाभारतहिंदी
6चेतकभारतहिंदी, मारवाड़ी
7डिवाइन कॉर्ड्सबांग्लादेश, भारतबंगाली
8फेरलभारतअंग्रेजी
9गुलिस्तान (ईयर ऑफ द वुड्स)भारतहिंदी
10गुप्तम (द लास्ट ऑफ देम प्लेग्स)भारतमलयालम
11हरबीरभारतपंजाबी, हिंदी, अंग्रेजी
12होम बिफोर नाइटऑस्ट्रेलिया, नेपालअंग्रेजी, नेपाली
13कबूतरभारतमराठी
14कोठियान – फिशर्स ऑफ मेनभारतमलयालम
15कुरिंजी (द डिसअपियरिंग फ्लावर)भारत, जर्मनीमलयालम
16बागी बेचारे (रिलक्टेंट रेबेल्स)भारतहिंदी
17रॉइडबांग्लादेशबंगाली
18सोमाहेलांग (द सॉन्ग ऑफ फ्लावर्स)भारत, यूनाइटेड किंगडमपहाड़ी, हिंदी
19द एम्प्लॉयरभारतहिंदी
20वैक्स डैडीभारतअंग्रेजी, हिंदी
21द वैम्पायर ऑफ शेउंग शुईहांग कांगअंग्रेजी, केंटोनीज, हिंदी
22एज ऑफ डेक्कन – द लीजेंड ऑफ मलिकभारतहिंदी, अंग्रेजी
23चौहान्स बीएनबी बेड एंड बसेराभारतहिंदी
24चेकावरभारततमिल, मलयालम
25इंडिपेंडेंटभारत, यूनाइटेड किंगडमअंग्रेजी, तमिल
26जस्ट लाइक हर मदरभारतहिंदी, अंग्रेजी
27मॉडर्न टाइम्सभारत, यूनाइटेड किंगडमअंग्रेजी, तमिल
28पॉन्डि-चेरीभारतहिंदी, अंग्रेजी
29रीसेटभारततमिल, हिंदी, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम

इस वर्ष एशिया टीवी फोरम एंड मार्केट (एटीएफ) के साथ एक रोमांचक सहयोग मिला है, जो एक आपसी आदान-प्रदान पहल के अंतर्गत एक परियोजना पेश कर रहा है। वेब सीरीज की बढ़ती लोकप्रियता के साथ, एनएफडीसी ने ड्रामा, रोमांस, पीरियड ड्रामा, कॉमेडी, एक्शन, कमिंग-ऑफ-एज, एडवेंचर और थ्रिलर जैसी विभिन्न शैलियों में आठ सम्मोहक परियोजनाएं शामिल की हैं।

एनएफडीसी के प्रबंध निदेशक, श्री पृथुल कुमार ने साझा किया कि “को-प्रोडक्शन मार्केट फिल्म बाजार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है, जो चयनित परियोजनाओं को मूल्यवान वित्तीय सहायता प्रदान करता है। इस वर्ष, हमें 23 देशों से 30 भाषाओं में प्रभावशाली 180 फीचर आवेदन मिले। हमारी उद्घाटन वेब सीरीज संस्करण के लिए, हमारे पास 14 भाषाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले 8 देशों से 38 प्रस्तुतियां थीं। हम सभी चयनित फिल्म निर्माताओं को उनके दृष्टिकोण को जीवन में लाने के लिए सही सह-उत्पादन साझेदार ढूंढने के लिए शुभकामनाएं देते हैं!”

फिल्म बाजार के बारे में

2007 में अपनी स्थापना के बाद से, फिल्म बाजार दक्षिण एशियाई फिल्मों और फिल्ममेकिंग, निर्माण और वितरण में प्रतिभा की खोज, समर्थन करने और दिखाने के लिए समर्पित है। बाजार दक्षिण एशियाई क्षेत्र में वैश्विक सिनेमा की बिक्री की सुविधा भी प्रदान करता है, जो रचनात्मक और वित्तीय सहयोग की उम्मीद रखने वाले दक्षिण एशियाई और अंतर्राष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं, निर्माताओं, बिक्री एजेंटों और फेस्टिवल प्रोग्रामर्स के लिए एक भेंट बिंदु के रूप में कार्य करता है। पांच दिनों तक, फिल्म मार्केट दक्षिण एशियाई कंटेंट और प्रतिभा को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। को-प्रोडक्शन मार्केट का लक्ष्य विविध वैश्विक आख्यानों को उजागर करना है।

आईएफएफआई के बारे में

1952 में स्थापित, भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) एशिया के प्रमुख फिल्म महोत्सवों में से एक है। अपनी स्थापना के बाद से, आईएफएफआई का उद्देश्य फिल्मों, उनकी लुभावनी कहानियों और उनके पीछे के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का उत्सव मनाना रहा है। यह महोत्सव फिल्मों के प्रति गहरी सराहना और प्यार को बढ़ावा देने और फैलाने, लोगों के बीच समझ और सौहार्द का पुल बनाने और उन्हें व्यक्तिगत और सामूहिक उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करने का प्रयास करता है।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *