डीआरआई ने मेघनगर, मध्य प्रदेश के झाबुआ में अवैध रूप से मेफेड्रोन बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया; 168 करोड़ रुपये मूल्य की 112 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त; चार लोग गिरफ्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने 12-10-2024 की सुबह मेघनगर, जिला झाबुआ, मध्य प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित मेफेड्रोन (एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत एक मनोदैहिक पदार्थ) के अवैध निर्माण में लगी एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए किया।

इस कार्रवाई में पाउडर के रूप में 36 किलोग्राम मेफेड्रोन और 76 किलोग्राम तरल मेफेड्रोन जब्त किया गया, जिसकी कीमत 168 करोड़ रुपये है। इसके अलावा अन्य कच्चे माल और उपकरण भी जब्त किए गए। अवैध रूप से ड्रग्स बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही फैक्ट्री को भी सील कर दिया गया है।
फैक्ट्री के निदेशक सहित चार व्यक्तियों को मेफेड्रोन के अवैध निर्माण और भंडारण के लिए गिरफ्तार किया गया है।
निर्मित दवाओं से लिए गए नमूनों को प्रारंभिक परीक्षण के लिए फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया। प्रयोगशाला ने भेजे गए नमूनों में मेफेड्रोन की पुष्टि की।
***
DRI busts a factory in Meghnagar, Jhabua, MP, and seizes 112 Kg of Mephedrone (a psychotropic substance under NDPS Act, 1985) worth Rs 168 Cr. Four persons, including the director of the company, arrested. pic.twitter.com/koYQXBNoXg— CBIC (@cbic_india) October 13, 2024
