Spread the love


जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विकास कार्यों में आएगी तेजी। डीएम
केंद्र पोषित,राज्य सेक्टर और जिला योजना के अंर्तगत संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा।
जल जीवन मिशन,सड़क मार्ग,मोटर पुल और अन्य अधूरे कार्य एवं पैच वर्क के कार्यों में तेजी लाएं। डीएम

जिले में संचालित विकासात्मक कार्यों को लेकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट, कपकोट विधायक सुरेश गड़िया,बागेश्वर विधायक पार्वती दास सहित ब्लॉक प्रमुखों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। दर्जामंत्री एवं विधायक कपकोट ने नेशनल हाइवे के अंर्तगत बागेश्वर-कनगाड़छीना सड़क मार्ग की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और दूसरे पैकेज में कांडा-बागेश्वर सड़क मार्ग पर लम्बित वन भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही नेशनल हाईवे सड़क मार्ग चौड़ीकरण के कार्यों में गति लाने के लिए एनएच का कार्यालय बागेश्वर में खोलने के निर्देश दिए। तात्कालिक रूप से एनएच को कार्यों के सम्पादन के लिए विकास भवन में कक्ष आवंटित करने के निर्देश सीडीओ को दिए। विधायक ने कहा कि नगर क्षेत्र के सड़क मार्ग बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हुए है। नगरीय क्षेत्र की बदहाल सड़क मार्ग एवं यातायात ज्यादा दबाव वाले सड़क मार्ग का सुधारीकरण एवं पुलों के मरम्मत कार्य एक माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक गड़िया ने कहा वन भूमि हस्तांतरण को लेकर वन,राजस्व और सड़क मार्ग से जुड़ी कार्यदायी संस्थाएं आपसी समन्वय से वन भूमि सीए लैंड की कार्रवाई में गति लाएं। बालीघाट-धर्मगढ़ सड़क मार्ग का चौड़ीकरण किया जाना अत्यंत आवश्यक है। सड़क मार्ग की डीपीआर दिसम्बर तक शासन को भेजने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा सरकार की मंशा है कि कोई भी गांव सड़क विहीन न रहें इस उद्देश्य के साथ सभी विभाग तत्परता से काम करना सुनिश्चित करें।

उपाध्यक्ष पीएमजीएसवाई शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करते हुए सड़क मार्गों के निर्माण में आड़े आ रही अड़चनों को दूर करें। जिले की स्वीकृत सड़क मार्गों को तेजी से ऑनलाइन करें। दर्जामंत्री ने कहा कि हम सभी सरकार के अभिन्न अंग है,विकास कार्यों को लेकर छोटी-छोटी कमियों को दूर करने के लिए सामुहिक रूप से प्रयास करने होंगे। कौसानी वाहन पार्किंग बाजार में बनाने को कहा। इस कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों,समाजसेवी संस्थाओं से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।इसी तरह गरुड़,शामा सब्जी मंडी में प्रस्तावित वाहन पार्किंग के कार्य के लिए भी अग्रेतर कार्रवाई करने को कहा। 

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही कतई भी बर्दाश्त नही की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों को गुणवत्ता,पारदर्शिता और समयबद्धता से पूरा करने की सख्त हिदायत दी। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माणाधीन सड़क मार्गों,सोराग सहित अन्य पुलों के अधूरे निर्माण कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के तहत निर्धारित समय के भीतर पूरा करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि बरसात में बंद सड़क मार्ग को त्वरित सुचारू करने के दौरान अमूमन मलबा को सड़क के दाएं बाएं डंप किया जाता है। जिससे उस स्थान पर दुर्घटना होने की सम्भावना बनीं रहती है। जिलाधिकारी ने सड़क मार्ग के किनारे पड़े मलबे को तत्काल हटाते हुए चयनित डंपिंग क्षेत्र में मलबा डालने के निर्देश दिए।

 108 एम्बुलेंस सेवा में सुधार लाने की सख्त हिदायत। एआरटीओ से 108 वाहनों की फ़िटनेस को चेक कराने के निर्देश दिए। आकांक्षी ब्लॉक कपकोट के सभी कार्यक्रमों में अपेक्षित प्रगति बढ़ाने पर जोर दिया गया। टीकाकरण को लेकर शिविर लगाएं रिजल्ट लाने पर काम करें विभाग। शिक्षा,बिजली, जल संस्थान,जल निगम,सिंचाई सहित अनेक विभागों की समीक्षा।

विधायक ने झूलते बिजली की तारों को ठीक करने के निर्देश दिए,जो बिजली की लाइनें पेड़ की टहनियों से टकरा रही है,उन टहनियों की लोपिंग करने के निर्देश दिए। *ईई विद्युत द्वारा अवगत कराया गया कि 8 अक्टूबर को शामा गांव को छोड़कर पूरे जिले में सुबह से शाम तक बिजली बाधित रहेगी। ताकि पेड़ की लोपिंग,और झूलती बिजली की तारों को ठीक किया जा सके।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *