Spread the love

वन विभाग ने वन्यजीवों को आबादी में आने से रोकने के लिए संवेदनशील जगहों पर जैविक बाड़ बनाने का फैसला किया है। इसमें कांटेदार समेत अन्य प्रजातियों की वनस्पतियों को लगाया जाएगा।अब तक वन्यजीवों को रोकने के लिए हाथी दीवार, खाई खोदना, सोलर फैंसिंग, टेंटिकल सोलर फैंसिंग, मधमुक्खी के डिब्बों की कतार बनाने जैसे कई कार्य किए गए, लेकिन फिर भी वन्यजीवों के हमले की घटनाएं लगातार हो रही हैं। अब विभाग जैविक बाड़ का नया प्रयोग करने जा रहा है।

तराई केंद्रीय वन प्रभाग के डीएफओ यूसी तिवारी ने बताया कि उनके प्रभाग में हल्द्वानी रेंज संवेदनशील है, यहां पर पांच मीटर चौड़ी और ढाई किमी लंबी जैविक बाड़ बनाई जाएगी। इसमें बबूल, नागफनी, करौंदा, कांटेदार बांस और लैमन ग्रास लगाने की योजना है।

सभी प्रभागों के संवेदनशील स्थानों पर जैविक बाड़ लगाई जाएगी। जब तक यह तैयार नहीं होती तब तक पहले की तरह सुरक्षात्मक उपाय पहले की तरह किए जाएंगे। – रंजन मिश्रा, प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *