Spread the love

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय श्रम सुधारों और रोजगार सृजन को गति देने पर चर्चा करने के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ बेंगलुरु में क्षेत्रीय बैठक आयोजित करेगा

केंद्रीय श्रम और रोजगार राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे की अध्यक्षता में 30 अगस्त, 2024 को बेंगलुरु में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों अर्थात कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल, पुदुच्चेरी और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के साथ एक क्षेत्रीय बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में श्रम सुधार, भवन एवं सन्निर्माण श्रमिक (बीओसीडब्ल्यू), ईएसआईसी, ई-श्रम और रोजगार सृजन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

बैठक के दौरान श्रम संहिताओं के तहत राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा बनाए गए नियमों में सामंजस्य, सामाजिक सुरक्षा लाभों तक आसान पहुंच के लिए वन स्टॉप समाधान के रूप में ई-श्रम पोर्टल का उपयोग, बीओसी श्रमिकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के कवरेज का विस्तार, रोजगार के अवसरों के लिए शैक्षणिक संस्थानों के साथ संपर्क तथा रोजगार-मापन पर चर्चा की जाएगी।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *