Spread the love

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने जन्माष्टमी के अवसर पर ‘सर्व धर्म संवाद’ का आयोजन किया

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (एनसीएम) ने 27 अगस्त, 2024 को जन्माष्टमी के अवसर पर नई दिल्ली में ‘सर्व धर्म संवाद’ का आयोजन किया। इस बैठक में अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू, परिवहन राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा, एनसीएम के अध्यक्ष श्री इकबाल सिंह लालपुरा और एनसीएम के उपाध्यक्ष श्री केरसी कैखुशरू देबू ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. सत्यनारायण जटिया, सदस्य, केंद्रीय संसदीय बोर्ड एवं चुनाव समिति, भाजपा; श्री कुलवंत सिंह धालीवाल, वैश्विक राजदूत, वर्ल्ड कैंसर केयर, ब्रिटेन स्थित (एनआरआई); धर्म गुरु बाबा नौनिहाल सिंह, बाबा गुरप्रीत सिंह (पंच प्यारा परिवार के वंशज); गोस्वामी सुशील जी महाराज; स्वामी चंदर शर्मा, सुश्री सुनंदा जैन, आचार्य येशीजी, श्री तलविंदर सिंह मारवाह (पूर्व विधायक); श्री परविंदर सिंह, ग्लोबल पंजाबी एसोसिएशन; डॉ. जसविंदर सिंह ढिल्लों, पूर्व कुलपति गुरु काशी विश्वविद्यालय; श्री कपिल खन्ना, श्री अविनाश जयसवाल, सामाजिक कार्यकर्ता; श्री वरिंदर सचदेवा, डॉ. कोमल वशिष्ठ, श्रीमती कमलजीत कौर, श्री गोल्डी सिंह, श्री कुलविंदर सिंह, श्री जतिंदर सिंह साहनी और मो. रियाज भी मौजूद थे। इनके अलावा अल्पसंख्यक समुदाय के सैकड़ों लोग भी बैठक में शामिल हुए।

इस बैठक में विभिन्न अल्पसंख्यक समुदायों के वक्ताओं ने भाईचारे और सभी त्योहारों को मनाने, सर्वधर्म सद्भाव का संदेश दिया तथा सरकार के “सबका साथ, सबका विकास” के आह्वान के तहत सभी समुदायों के समावेश तथा विकास के लिए काम करने की आवश्यकता पर बल दिया।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *