Spread the love

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान के नेतृत्व मे क्षेत्रीय लोगों ने भेंट कर सरनोल सुतड़ी सरुताल बुग्याल क्षेत्र को पर्यटक स्थल घोषित करने तथा राजकीय इंटर कालेज सरनौल का नाम वीर बलिदानी श्रवण कुमार के नाम किए जाने से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री ने राजकीय इंटर कालेज सरनौल का नाम अमर शहीद वीर बलिदानी श्रवण कुमार के नाम पर रखे जाने तथा सुतडी सरुताल ट्रैक पर पर्यटन की अपार संभावना के दृष्टिगत इसे पर्यटक स्थल बनाए जाने के संबंध में आवश्यक कार्यावाही का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जगमोहन सिंह राणा, बलवीर सिंह राणा, सरदार रावत ,तरवीन राणा, अवतार रावत , धनवीर रावत, राजेंद्र सेमवाल, जबर सिंह चैहान, सोबेंद्र सिंह चैहान, कमला जुड़ियाल आदि उपस्थित थे। 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *