प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को दो मॉडल कॉलेज और एक व्यावसायिक प्रशिक्षण कॉलेज की दी सौगात ।

पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से उच्च शिक्षण
संस्थाओं का रिमोट दबाकर शिलान्यास किया। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के दूसरे चरण में पूरे देशभर में 70 नए मॉडल डिग्री कॉलेज और 11 व्यावसायिक कॉलेज खोले जाएंगे। इसके साथ ही एक महिला और 60 से ज्यादा उच्च शिक्षण संस्थान खुलेंगे,
उत्तराखंड को PM मोदी ने दी तीन पौड़ी, लालढांग और किच्छा उत्तराखंड में खुलने वाले तीन नए मॉडल कॉलेजों का शिलान्यास किया।
जिनमे से पौड़ी के पैठाणी में प्रोफेशनल कॉलेज स्थापित होगा। किच्छा और लालढांग में मॉडल कॉलेज खुलेंगे।
इन कॉलेजो के अस्तित्व में आते ही पहाड़ के युवाओं को अब प्रोफेशनल एजुकेशन के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। वो उत्तराखंड में रहकर ही व्यावसायिक शिक्षा हासिल कर सकेंगे।
