Spread the love

कोटद्वार। पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार कार्यालय में सूक्ष्म रूप से उत्तराखण्ड क्षत्रिय उत्थान संस्था पंजि की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें सर्व सम्मति से वरिष्ठ अधिवक्ता ठाकुर अमित सिंह सजवान को अध्यक्ष पद हेतु चुने गए। यह जानकारी देते हुए उत्तराखण्ड क्षत्रीय उत्थान संस्था के संस्थापक ठाकुर उम्मेद सिंह चौहान ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष स्व.सुभाष बिष्ट जी के आकस्मिक निधन से यह पद रिक्त चल रहा था। जिस पर सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना गया। बैठक   में भविष्य की रूपरेखा तैयार की गई और ये तय किया गया की आने वाले समय में बच्चों के स्वास्थ्य ,शिक्षा, तथा महिलाओं को कानून की जानकारी देने का प्रयास किया जाय  बैठक में सरकार द्वारा गाइड का पालन किया गया। आयोजित बैठक में संस्था के संस्थापक श्री उम्मेद सिंह चौहान,महामंत्री कुलदीप सिंह रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत सिंह नेगी, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सिंह बिष्ट, संजय सिंह आदि उपस्थित थे।

 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *