Spread the love

हर हर महादेव..

आज पूरे विधि-विधान के साथ मेष लग्न में आज ब्रह्ममुहूर्त में बाबा श्री केदारनाथ धाम जी के कपाट आगामी चारधाम यात्रा 2021 के लिये खोल दिये गये हैं, सुबह तड़के तीन बजे मंदिर में विशेष पूजा अर्चना शुरू हुई। मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने बाबा की समाधि पूजा के साथ अन्य औपचारिकता पूरी की। इसके बाद 5 बजे बाबा के कपाट खोल दिए गए।

कपाट खुलने के दौरान कोरोना बचाव मानकों का पालन किया गया। मास्क, सेनिटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य किया गया। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने कपाट खुलने के लिए एसओपी के अनुसार व्यापक दिशा निर्देश जारी किये हैं। केदारनाथ में जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ तथा स्वास्थ्य विभाग, विद्युत, जल संस्थान की टीम अपना कार्य कर रही हैं।

मंदाकिनी एवं सरस्वती नदी के संगम पर स्थित केदारनाथ में इस बार भी कपाटोद्घाटन समारोह सूक्ष्म रूप से आयोजित किया गया। कोरोना महामारी के कारण यात्रा पर रोक लगी है।

.कोरोना संक्रमण को देखते हुए फिलहाल श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित है.


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *