Spread the love

मा. मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत जी ने आज जिला अस्पताल, बागेश्वर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोविड मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना।

इस दौरान मुख्यमंत्री जी द्वारा अवगत कराया गया, कि कोरोना संक्रमण को रोकने और मरीजों की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं, राज्य में अब कोविड के मामलों में कमी भी आ रही है। जल्द ही राज्य इस महामारी से बाहर निकलेगा।

गांवों में संक्रमण को रोकने के लिए निगरानी समिति को मजबूत किया जा रहा है और स्वास्थ्य किट बांटे जा रहे हैं। विभागीय और आउटसोर्सिंग से रिक्त पदों को भरा जा रहा है साथ ही दवाइयों की कमी को भी दूर किया जा रहा है।

#UttarakhandFightsCorona


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *