Spread the love

डॉ0 पि0 द0 ब0 हि0 राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में जालियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों की स्मृति में महाविद्यालय के एन०सी०सी० कैडेटों द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। प्रभारी प्राचार्य डॉ० महन्थ मौर्य ने आयोजन का शुभारंभ करते हुए सभी कैडेटों के कार्यों की प्रशंसा की। महाविद्यालय एन०सी०सी० प्रभारी डॉ तनु मित्तल ने बताया की ३१ उत्तराखंड बटालियन एनसीसी हरिद्वार के कमान अधिकारी कर्नल पी के भट्ट से प्राप्त दिशानिर्देशों के क्रम में कोविड १९ के सभी नियमों का पालन करते हुए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। डॉ तनु मित्तल ने बताया की कैडेट्स द्वारा बड़े उत्साह और देश प्रेम के जज्बे के साथ नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कैडेटों ने जलियांवाला बाग हत्याकांड को नुक्कड़ नाटक का विषय बनाया की किस तरह हमारे निहत्थे लोगों पर जर्नल डायर द्वारा गोलियां चलाई गई थी। डॉ तनु मित्तल ने बताया की हमे अपनी नवीन पीढी को यह सब याद दिलाना होगा, क्योंकि हम अपने शहीदों को असली श्रद्धांजली तभी दे पाएंगे जब हम अपनी नवीन पीढ़ी में देश प्रेम का जज्बा सीखा पाएंगे। आपने युवा पीढ़ी को देश की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। डॉ० तनु मित्तल ने महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० जानकी पंवार का धन्यवाद देते हुए कहा की मैम के प्रेरणा और लगन से यह कार्य सफल हो पाया है। आपने प्रभारी प्राचार्य डॉ महंथ मौर्य और महाविद्यालय के सभी उपस्थित प्राध्यापको एवं कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रभारी प्राचार्य डॉ महंथ मौर्य ने भी सभी कैडेटों को इसी लगन और मेहनत के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। आपने जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को याद किया। महाविद्यालय के बायोटेक विभाग के प्राध्यापक आशीष चार्ल्स ने सभी कैडेट्स के प्रस्तुतीकरण की प्रशंसा करते हुए सबको एक एक पेन उपहार में दिया। आपने बताया की कैडेट्स के प्रस्तुतीकरण ने माहौल को जीवंत बना दिया था।
नुक्कड़ नाटक में कैडेट अंजलि नेगी, मेहुला, प्राची असवाल, प्राची, रूपाली, कुमकुम, भारती, सिमरन रावत, सौरभ रावत, अमित जखमोला, साहिल, हर्षित, शैफाली, श्रुति,मो० कैफ, मयंक रावत, अरुण, कल्पना, तानिया, सिमरन, अनामिका, मानसी, पूजा, वाणी, हिमांशी, दिव्यांश जोशी, दिव्यांशु, चारु ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में डॉ० एम०डी०कुशवाहा, डॉ० स्मिता बडोला, डॉ० स्वाति नेगी, डॉ० विक्रम शाह, डॉ० अमित कुमार जायसवाल, डॉ०पी०डी० अग्रवाल, डॉ ऋचा जैन, डॉ० अजीत सिंह, डॉ नवरत्न सिंह, डॉ तृप्ति दीक्षित, डॉ० हरीश प्रजापति, डॉ दया किशन जोशी, डॉ०
अनिल मान, डॉ रश्मि बहुखंडी, आशीष चार्ल्स, शेखर मैठाणी, एवं सीनियर कैडेट आशीष नेगी, मयंक नेगी, प्रियंका भट्टकोटी तथा अन्य कैडेट भी मौजूद रहे।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *