Spread the love

नवनियुक्त महानिदेशक, सूचना रणवीर सिंह चौहान ने किया कार्यभार ग्रहण

कोटद्वार/देहरादून- (आई.ए.एस.) रणवीर सिंह चौहान ने बुधवार को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया है ।
महानिदेशालय कार्यलय में में आयोजित विभागीय अधिकारियों की बैठक में श्री चौहान ने निर्देश देते हुए कहा कि सूचना विभाग सरकार की योजनाओं और नीतियों को जनता तक पहुंचाने में सेतु का कार्य करता है। इसमें मीडिया का अहम योगदान है, इसलिए मीडिया तक सूचनाओं का आदान-प्रदान त्वरित गति से होना चाहिए साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति मधुर व्यवहार का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि मीडिया से बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए, पत्रकारों के हितों के लिए जो योजनाएं संचालित है, उनमें विशेष फोकस रखा जाय। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय कार्य प्रणाली में पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए। कहा अधिक से अधिक कार्यों में सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जाए। राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनायें एवं नीतियां जनता तक ज्यादा से ज्यादा किस तरह पहुंचे इसके लिए विशेष प्रयास किये जाने चाहिए। विभाग वर्तमान समय के अनुसार आधुनिक तकनीक का उपयोग कर सूचनाओं के आदान-प्रदान में तेजी एवं सरलता लाये। वर्तमान समय में प्रचार प्रसार के आधुनिक प्रारूपों विशेषकार सोशल मीडिया पर विशेष फोकस रखा जाय। कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्री चौहान ने विभागीय कार्यकलापों की जानकारी भी ली।
श्री चौहान के पास अपर सचिव, परिवहन, भाषा, सचिव हिन्दी अकादमी, निदेशक भाषा संस्थान, प्रबन्ध निदेशक उत्तराखण्ड परिवहन निगम तथा उपाध्यक्ष एमडीडीए का अतिरिक्त प्रभार भी है।
इस अवसर पर अपर निदेशक डॉ.अनिल चन्दोला, संयुक्त निदेशक राजेश कुमार एवं आशिष कुमार त्रिपाठी, उपनिदेशक के.एस. चौहान, नितिन उपाध्याय, सहायक निदेशक श्री रवि बिजारनियां सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *