देवराड़ा से कुरूड़ के लिए प्र्रस्थान करेगी मां नंदा 6 जनवरी को

छोटी जात के बाद नंदा देवी की डोली छह माह तक ननिहाल देवराड़ा में रहने के बाद अब 6 जनवरी को मायके कुरूड़ के लिए प्रस्थान करेगी। देवराड़ा मंदिर समिति के अध्यक्ष भुवन हटवाल ने बताया कि शुक्रवार को हुई चौदह सयाने थोकदार, गौड़ ब्राह्मण और पंडितों की बैठक में पंचांग के अनुसार देवी की विदाई का दिन तय किया गया। शुक्ल पक्ष प्रतिपदा छह जनवरी को देवी की डोली देवराड़ा मंदिर से प्रस्थान करेगी और विभिन्न पड़ावों से होते हुए 15 जनवरी को कुरूड़ पहुंचेगी।
